Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पुणे वनडे : डेब्यू मैच में चमके कृष्णा, भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 23 Mar 2021

Last updated on: Mar 23, 2021, 00:00 IST

भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 66 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मैच में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 317 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.1 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई।इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 66 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से सर्वाधिक 94 रन बनाए। भारत की ओर से कृष्णा ने चार विकेट, शार्दूल ने तीन विकेट, भुवनेश्वर कुमार ने दो और क्रुणाल ने एक विकेट लिया। शिखर धवन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआती अच्छी रही और जेसन रॉय तथा जॉनी बेयरस्टो ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई और इस साझेदारी को कृष्णा ने जेसन को आउट कराकर तोड़ा। जेसन ने 35 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए।नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे बेन स्टोक्स को भी कृष्णा ने स्थानापन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर आउट किया। स्टोक्स ने 11 गेंद खेल एक रन बनाए। इसके बाद शार्दूल ने शतक की ओर बढ़ रहे बेयरस्टो को कुलदीप यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।बेयरस्टो के आउट होने के कुछ देर बाद कप्तान इयोन मोर्गन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और शार्दूल ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मोर्गन ने 30 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 22 रन बनाए।कप्तान के पवेलियन लौटते ही शार्दूल ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। बटलर ने चार गेंदों पर दो रन बनाए। कृष्णा ने इसके बाद सैम बिलिंग्स को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराकर आउट किया। 

बिलिंग्स ने 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाए।बिलिंग्स के आउट होने के बाद मोइन अली ने कुछ देर तक इंग्लैंड की पारी को संभाला, लेकिन भुवनेश्वर ने लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। मोइन ने 37 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।मोइन के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और इसके बाद उसने सैम करेन (12), आदिल राशिद (0) और टॉम करेन (11) के विकेट गंवाए। मार्क वुड सात गेंदों पर दो रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले, मेजबान टीम के लिए रोहित शर्मा (28) और शिखर ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 92 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी की। बेन स्टोक्स ने रोहित को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी का अंत किया। रोहित ने 42 गेंदों पर चार चौके लगाए।उनके आउट होने के बाद शिखर और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों पर 105 रन जोड़कर भारत को मजबूती दी। कोहली 60 गेंदों पर छह चौके के सहारे 56 रन बनाकर आउट हुए। कोहली के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने 187 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर (6), 197 के स्कोर पर शिखर और फिर 205 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या (1) का विकेट गंवा दिया।शिखर अपने करियर का 18वां शतक पूरा करने से मात्र दो रन से चूक गए। वह वनडे में अब तक छठी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। शिखर ने इस मैच में अपना 31वां अर्धशतक लगाया। शिखर ने 106 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की बदौलत 98 रन बनाए।इसके बाद राहुल और पांड्या ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 112 रनों की अविजित साझेदारी की। राहुल ने 43 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 62 और पांड्या ने 31 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 58 बनाए।क्रुणाल इसके साथ ही वनडे इतिहास में पदार्पण मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। क्रुणाल ने 26 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।इंग्लैंड की ओर से स्टोक्स ने तीन और वुड ने दो विकेट चटकाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Krunal Pandya , Pune , Maharashtra Cricket Association Stadium , M. Prasidh Krishna , Shikhar Dhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD