Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फ़रहान अख़्तर ने 'तूफ़ान' के लिए शानदार फिजीक बनाया : मिल्खा सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2021

Last updated on: Mar 23, 2021, 00:00 IST

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो की फरहान अख्तर अभिनीत आगामी फिल्म 'तूफ़ान' के टीज़र ने रिलीज के बाद से ही हलचल पैदा कर दी है जिसमें फरहान बॉक्सर के लुक में नज़र आ रहे हैं। अभिनेता फरहान अख्तर की इस आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा का टीज़र को देखने के बाद दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं और कहा कि वह इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित, फिल्म में अख्तर एक मुक्केबाज की भूमिका में हैं। 'तूफ़ान' अख्तर और मेहरा के लिए दूसरे सहयोग का प्रतीक है, जो इससे पहले सिंह की जीवन कहानी को 2013 की बायोपिक "भाग मिल्खा भाग" के साथ बड़े पर्दे उतार चुके हैं।प्रतिष्ठित एथलीट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अभिनेता-निर्देशक की यह जोड़ी अधिक प्रेरणादायक खेल आधारित फिल्में बनाना जारी रखेगी। "मुझे 'तूफ़ान' के टीज़र में फरहान का लुक बहुत पसंद आया। उन्होंने एक बॉक्सर की भूमिका के लिए शानदार फिसिक बनाया है। मेरी शुभकामनाएं फरहान और राकेश के साथ हैं। मैं 'तूफ़ान' जरूर देखूंगा। मुझे उम्मीद है कि वे भविष्य में कई ओर खेल फिल्में बनाएंगे।",सिंह ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में किया साझा। 91 वर्षीय पद्म श्री प्राप्तकर्ता और ओलंपियन ने खुलासा किया कि 'भाग मिल्खा भाग' 1960 दशक से वह पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने देखा है और उन्हें याद है कि फ़िल्म की रिलीज़ के बाद लोग उन्हें बताते थे कि फिल्म में अख्तर बिल्कुल उनके जैसे दिख रहे थे। "जब 'भाग मिल्खा भाग' रिलीज़ हुई, तो मैं जहाँ भी गया जैसे कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा, दुनिया भर के लोग फरहान को मिल्खा सिंह की डिट्टो कॉपी कहते थे। मैं फिल्म की मेकिंग के दौरान फरहान को ट्रेनिंग लेते हुए देखने गया था और उन्हें 11 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ते हुए देखा! वह एक पेशेवर एथलीट नहीं थे, लेकिन उन्होंने ऐसा बनने के लिए कड़ी मेहनत की थी।",मिल्खा सिंह उर्फ़ फ्लाइंग सिख ने किया साझा।फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'तूफ़ान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rakeysh Omprakash Mehra , Farhan Akhtar , Toofan , Dongri , Nagpada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD