Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से हरी कृष्ण नगर में पुली की शुरुआत

कहा, क्षेत्र के लोगों के यातायात को आसान बनाएगी यह पुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Mar 2021

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय हरी कृष्ण नगर के निवासियों की चिरलंबित मांग को पूरा करते हुए इलाके में लोगों की सुविधाजनक यातायात के लिए नई पुली की शुरुआत करवाते हुए कहा कि यह पुली बनने से लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।पुली की शुरुआत करवाते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि ग्राम पंचायत हरी कृष्ण नगर के लिए यह पुली पंजाब सरकार की स्मार्ट विलेज कैंपेन के दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत करीब ढाई लाख रुपए की लागत से मुकम्मल करवाई गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरु किए गए थे, जिनमें से कई अहम प्रोजैक्ट मुकम्मल हो गए हैं व बाकी प्रोजैक्टों के कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को जरुरी बुनियादी सुविधाएं व मानक बुनियादी ढांचा देने के लिए वचनबद्ध है, जिसके अंतर्गत लोगों की सुविधा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में विकास कार्य अमल में लाए जा रहे हैं।इस मौके पर अन्यों के अलावा कैप्टन कर्म चंद, सरपंच रमिंदर सिंह, दीप भट्टी, कुलदीप अरोड़ा, अवतार सिंह मल्ली, पंच चमन लाल, प्रेम चंद, प्रवीन ठाकुर, कुलविंदर कौर, धर्मवीर पराशर, विशाल कुमार के अलावा गांव वासी मौजूद थे।

                                                     

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD