Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (फाइनल) : इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर बना चैंपियन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 21 Mar 2021

Last updated on: Mar 21, 2021, 00:00 IST

इंडिया लेजेंड्स ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रविवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया।इंडिया से मिले 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (21) और सनथ जयसूर्या (43) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 62 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दी।हालांकि लंबी होती जा रही इस साझेदारी को यूसुफ पठान ने दिलशान को विकेटकीपर प्रज्ञान ओझा के हाथों कैच कराकर तोड़ा। दिलशान ने 18 गेंदों पर तीन चौके लगाए। यूसुफ के बाद इरफान पठान ने अपने पहले ही ओवर में चमारा सिल्वा (2) को एस बद्रीनाथ के हाथों गली में कैच कराकर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।पठान बंधुओं की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने 91 रन तक अपने चार ओवर विकेट गंवा दिए थे, जिसमें यूसुफ ने जयसूर्या को पगबाधा जबकि इरफान ने उपुल थरंगा (13) को आउट किया। जयसूर्या ने 35 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।इसके बाद हालांकि चिंतका जससिंघे (40) और कौशल्या वीरारत्ने (38) ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन जरूर जोड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इंडिया ने 14 रन से मैच और खिताब अपने नाम कर लिया। जयसिंघे ने 30 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जबकि वीरारत्ने ने 15 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।इंडिया लेजेंड्स की ओर से यूसुफ पठान ने बल्लेबाजी में नाबाद 62 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। यूसुफ ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और इरफान पठान ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, मनप्रीत सिंह गोनी और मुनाफ पटले ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, यूसुफ पठान (नाबाद 62) और युवराज सिंह (60) के अर्धशतकों की बदौलत इंडिया लेजेंड्स ने चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का बचाव कर लिया।इंडिया लेजेंडस के लिए वीरेंद्र सहवाग फाइनल में अपना जलवा नहीं दिखा सके। रंगना हेराथ ने 19 रन के स्कोर पर सहवाग को बोल्ड करके इंडिया को पहला झटका दिया। सहवाग ने गेंदों पर एक छक्के के सहारे 12 रन का योगदान दिया।सहवाग के आउट होने के बाद टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच खेलने उतरे एस बद्रीनाथ (7) भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम के 35 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए। उन्हें सनथ जयसूर्या ने पगबाधा आउट किया।35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर (30) ने युवराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। सचिन को फरवीज महारूफ ने विकेटकीपर उपुल थरंगा के हाथों कैच कराया। सचिन ने 23 गेंदों पर पांच चौके लगाए।कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद युवराज ने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया और यूसुफ के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की शानदार साझेदारी करके इंडिया लेजेंड्स को चार विकेट पर 181 रन तक पहुंचाने में मदद की।युवराज टीम के 163 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्हें कौशल्या वीररत्ने ने महारूफ के हाथों कैच कराया। युवराज ने 41 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के मदद से इस टूर्नामेंट में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया।यूसुफ ने 36 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाए और इस टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया। इरफान पठान ने तीन गेंदों पर एक छक्के के सहारे नाबाद 8 रन बनाए।श्रीलंका लेजेंड्स के लिए रंगना हेराथ, सनथ जयसूर्या और फरवीज महारूफ और कौशल्या वीरारत्ने ने एक-एक विकेट लिए।सीरीज में श्रीलंका लेजेंड्स के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 8 मैचों में 45.16 की औसत से सर्वाधिक 271 रन बनाए। उनके टीम साथी उपुल थरंगा छह मैचों में 237 रनों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इंडिया लेजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर सात मैचों में 233 रनों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।गेंदबाजी में श्रीलंका लेजेंड्स के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 8 मैचों में सर्वाधिक 12 विकेट लिए। उनके अलावा इंडिया लेजेंड्स के यूसुफ पठान पांच मैचों में नौ विकेट से साथ दूसरे नंबर पर रहे। इंग्लैंड के मोंटर पनेसर पांच मैचों में आठ विकेट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 1st Road Safety World Series cricket , Raipur , Yusuf Pathan , Sachin Tendulkar , Yuvraj Singh , India Legends , Sri Lanka Legends , Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium , Sanath Jayasuriya , Tillakratne Dilshan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD