टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ अपना मंत्र शेयर किया है।निया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें वह जींस के साथ सफेद क्रॉप टॉप पहने हुई दिखाई दे रही हैं। वह कर्ल किए हुए बालों, बोल्ड रेड लिप्स और कैट-आई लाइनर लगाए दिखाई दे रही हैं।उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, ''यदि आप उदास हैं, तो ज्यादा लिपस्टिक लगाएं।''निया के काम की बात करें तो निया वेब-सीरीज 'जमाई राजा' में रवि दुबे और अचिंत कौर के साथ दिखाई देंगी॥अभिनेत्री ने 'काली : एक अग्निपरीक्षा', 'एक हजारो में मुझसे मेरी है' और 'जमाई राजा' जैसे शो से प्रसिद्धि हासिल की है।