Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जब तक काले कानून रद्द नहीं होते, हम चैन से नहीं बैठेंगे : अरविंद केजरीवाल

कैप्टन के घर-घर रोजगार कार्ड पर आप की सरकार आने के बाद हम उन सबको देंगे नौकरी : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाघा पुराना , 21 Mar 2021

Last updated on: Mar 21, 2021, 00:00 IST

रविवार को बाघापुराना में आम आदमी पार्टी के किसान महासम्मेलन को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया। सम्मेलन की शुरुआत में किसान आंदोलन में शहीद हुए 282 किसानों की तस्वीरों पर फूल अर्पण किए गए और उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया। महासम्मेलन में आए लाखों लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं यहां पंजाब के किसानों को सलाम करने आया हूं। सबसे पहले केन्द्र की मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों का विरोध पंजाब के किसानों ने ही किया। पंजाब की धरती वीरों की धरती है। जब भी देश में कोई अन्याय हुआ तो पंजाब के लोगों ने हमेशा उस अन्याय के खिलाफ लड़ा और कुर्बानियां दी। आज भी, जब केंद्र की मोदी सरकार ने जब तानाशाही तरीके से काले कानून लेकर आई, तो पंजाबियों ने ही इन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया।आज बीजेपी को पूरे देश के लोग खारिज कर रहे हैं। गुजरात सूरत में जो भाजपा का गढ़ है, वहां आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से 27 सीटें छीन ली। पूरे देश में मैं जहां भी गया, लोगों ने मुझसे कहा कि हम किसानों के साथ हैं। किसान आंदोलन का समर्थन करने के कारण मोदी सरकार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है। मोदी सरकार ने संसद से कानून बनाकर दिल्ली सरकार की सभी शक्तियों को हड़पना चाहती है। नए कानून के तहत सभी शक्तियों को मुख्यमंत्री से छीनकर एलजी को दिया जाएगा। बीजेपी दिल्ली सरकार को गूंगी सरकार बनाना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि जब पंजाब के किसान दिल्ली जा रहे थे, तो रास्ते में किसानों पर तमाम तरह के अत्याचार हुए, लेकिन वे दिल्ली की ओर बढ़ते रहे। जब किसान दिल्ली की सीमा पर पहुँचे, तो मोदी सरकार ने दिल्ली के बड़े स्टेडियमों को जेल में तब्दील कर किसानों को उसमें बंद करने की साजिश रची। लेकिन यह सौभाग्य था कि मोदी सरकार के पास स्टेडियमों को जेल में बदलने की शक्ति नहीं थी, वह शक्ति हमारी दिल्ली सरकार के पास थी। जब मोदी सरकार ने मुझे स्टेडियमों को जेलों में बदलने के लिए पुलिस के माध्यम से फाइल भेजी, तो हमने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। हम पर काफी दबाव डाला गया, लेकिन हमने हार नहीं मानी। मोदी सरकार को जवाब देते हुए मैंने फाइल पर लिखा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण है, उनकी मांग जायज है और उन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। इसीलिए मोदी सरकार संसद के माध्यम से नया कानून लाकर दिल्ली की सारी शक्तियाँ उपराज्यपाल को सौंपना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक, सांसद और कार्यकर्ता बिना पार्टी के प्रतीक के एक सेवादार की तरह किसानों की सेवा की। दिल्ली सरकार ने आंदोलन स्थल पर पेयजल, शौचालय और लंगर की व्यवस्था की। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण किसानों को गाँव में बात करना मुश्किल हो रहा था, फिर हमने वाईफाई की व्यवस्था की। एक दिन जब मैं स्वयं सिंघू  बॉर्डर पर किसानों से मिलने जा रहा था तो केन्द्रीय गृह मंत्रालय के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मुझे घर पर ही नज़रबंद कर दिया।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा नेता किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी बोलकर आंदोलन की छवि को धूमिल करने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी ने 70 से ज्यादा भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए है जिन्होंने किसानों को बदनाम करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से सत्ता में रही पार्टियों ने किसानों के साथ धोखा किया है। वोट प्राप्त करने के लिए इन दलों ने किसानों का ऋण माफ करने और रोजगार देने का वादा किया, लेकिन जब वे सत्ता में आए तो अपने वादे भूल  गए। अगर इन तीन कानूनों को लागू किया गया तो किसानों के पास कुछ भी नहीं बचेगा, किसानों की जमीन मोदी के पूंजीवादी मित्रों के पास चली जाएगी। हम पंजाब के लोगों को बताना चाहते हैं कि हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं। जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं लेती, आम आदमी पार्टी शांत नहीं बैठेगी।पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 में चुनावों से पहले वादा किया था कि स्मार्टफोन देंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, हर-घर में रोजगार देंगे लेकिन उनका कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने चुनाव से पहले कैप्टन द्वारा जारी किए गए रोजगार कार्ड दिखाते हुए कहा कि कैप्टन युवाओं को रोजगार कार्ड देकर अब नौकरी देने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि  इस कार्ड को फेंकिए नहीं, यह कार्ड आपको याद दिलाएगा कि कैसे कैप्टन ने 4 साल पहले झूठ बोलकर आपसे वोट लिया था। कैप्टन ने आपको रोजगार के नाम पर धोखा दिया है और अब आपको उनसे बदला लेना है।

हाल ही में किए गए सर्वेक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार आम आदमी पार्टी 2022 में पंजाब में सरकार बनाएगी। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हमारी सरकार कैप्टन द्वारा जारी किए गए सारे जॉब कार्ड पर युवाओं को नौकरी देगी। जब तक नौकरियां नहीं मिलेंगी, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हमने दिल्ली में लोगों से किया गया हर वादा पूरा किया है। आज दिल्ली में 73%  लोगों को बिजली बिल नहीं भरना पड़ता है। चुनाव से पहले मैंने स्कूलों के निर्माण का वादा किया था, आज दिल्ली के स्कूल उत्कृष्ट हो गए हैं। आज गरीबों के बच्चे उस उत्कृष्ट स्कूलों में पढ़ रहे हैं। मैंने अस्पतालों को बेहतर बनाने का वादा किया था, आज दिल्ली के अस्पतालों में 15 लाख रुपये तक का ऑपरेशन मुफ्त में होता है। दवा मुफ्त में मिलती है।उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर हम नया और खुशहाल पंजाब बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हर गांव और मुहल्ले में जाएंगे और लोगों की राय जानेंगे। हम ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं, जहां किसान और मजदूर से लेकर व्यापारी और विद्दार्थी तक खुश रहे। जहां सभी को अच्छी शिक्षा मिल पाए और अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मिले। पंजाब आप के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि आज देश में हर कोई तानाशाह मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों का विरोध कर रहा है। अरविंद केजरीवाल पहले दिन से ही किसान और किसान आंदोलन के समर्थन में खडे हैं। वहीं आप के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने रैली में मौजूद लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज पंजाब की फसलें और नस्लें दोनों को खतरा है। बादल परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी बादल परिवार पर कोई संकट आता है तो वे धर्म का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करते हैं। कोविड के नए दिशानिर्देशों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले बंगाल में अपनी चुनावी रैली रोके। विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने एक भी वादे पूरे नहीं किए। अब जब चुनाव नज़दीक आ रहा है तो वे प्रशांत किशोर को फिर से ले लाए हैं।इस अवसर पर पंजाब के विधायक सर्वजीत कौर माणुके, कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, मीत हेअर, मंजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत पंडोरी, बलजिंदर कौर, रूपिंदर कौर रूबी, जय किशन सिंह रोड़ी, अमरजीत सिंह संदोया, प्रिंसिपल बुद्धराम, जगतार सिंह जग्गा एवं आप के यूथ विंग के सह-अध्यक्ष अनमोल गगन मान, राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीना मित्तल, पूर्व लोकसभा सदस्य प्रो. साधु सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. बलबीर सिंह, राज्य सचिव अमनदीप सिंह मोही, अशोक तलवार, बलजीत सिंह खैरा, धर्मजीत सिंह कामेना और अन्य आप नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Moga , Kisan Mahapanchayat , Bagha Purana , Bhagwant Mann , Sarvjeet Kaur Manuke , Kultar Singh Sandhwan , Aman Arora , Gurmeet Singh Meet Hayer , Prof Baljinder Kaur , Principal Budh Ram , Anmol Gagan Mann , Harchand Singh Barsat , Neena Mittal , Kisan Maha Sammelan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD