Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एससी/एसटी आरक्षण के मुद्दे पर आप विधायकों ने विधानसभा से किया वॉक-आउट

संविधान के 85वें संशोधन को अभी तक राज्य सरकार ने लागू नहीं किया है, कैप्टन अमरिंदर सिंह दलितों के साथ छल कर रहे हैं : हरपाल सिंह चीमा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Mar 2021

Last updated on: Mar 04, 2021, 00:00 IST

दलित आरक्षण के मुद्दे पर आप विधायकों ने वीरवार को विधानसभा से वाक-आउट किया। पंजाब सरकार द्वारा दलितों से संबंधित संविधान के 85वें संशोधन कानून लागू नहीं करने के विरोध में आप विधायक सर्वजीत कौर माणुके, मंजीत सिंह बिलासपुर, प्रिंसिपल बुधराम, कुलवंत पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह जैत्तो और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन से बाहर निकल गए।वॉक-आउट के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने विधानसभा में 85वां संशोधन लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के दलितों को पदोन्नति में भी आरक्षण दिया जाता। लेकिन उस संशोधन कानून को कैप्टन सरकार ने राज्य में लागू नहीं किया। पहले पंजाब सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इन संशोधन कानूनों को लागू करने का आदेश दिया था,लेकिन सरकार के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने एक अलग अधिसूचना जारी कर 85वें संशोधन को राज्य में लागू करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों की आबादी लगभग 37 प्रतिशत है, लेकिन आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट वाली नौकरियों में आरक्षण लागू नहीं होता है। हमने इस संबंध में भी सदन में मामला उठाया है। 

आप नेता ने कहा कि हम लगातार कहते रहे हैं कि कैप्टन अमरिंदर राज्य को चलाने में असमर्थ हैं। इससे यह फिर से स्पष्ट हो गया है कि कैप्टन ने अपने फार्म हाउस में बैठे हुए हैं और राज्य चलाने का काम 'बाबु' लोगों पर छोड़ दिया है। उन्हें अपनी जिम्मेदारीयों का अहसास नहीं है। उनके पास इतने अधिकार होने के बावजूद, उनके अपने अधिकारी उनके द्वारा भेजी गई अधिसूचना को खारिज कर रहे हैं।आप नेताओं ने कहा कि दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार दलित विरोधी है।  उन्हें दलितों की कोई परवाह नहीं है। उनकी सरकार ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति फंड अभी तक जारी नहीं की है, जिसके कारण हजारों दलित छात्रों का जीवन खतरे में है। उनके मंत्री ने इन बच्चों के लिए रखे गए पैसे खा गए, लेकिन उन्होंने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने न तो गरीबों को पांच मर्ला प्लॉट आवंटित किए और न ही उन्होंने अभी तक शगुन स्कीम लागू की है। अब वे 85वें संशोधन कानून को राज्य में जानबूझ कर लागू नहीं कर रहे हैं, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर नहीं चाहते कि राज्य के दलितों की तरक्की हो। इस मौके पर उनके साथ आप विधायक कुलतार सिंह संधवां, कुलवंत पंडोरी और अमरजीत संदोया एवं अन्य आप नेतागण उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sarvjeet Kaur Manuke , Principal Budhram , Kulwant Pandori , Master Baldev Singh Jaito , Manjit Singh Bilaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD