Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

राज्यपाल ने नानाजी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Feb 2021

Last updated on: Feb 27, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नानाजी देशमुख द्वारा ग्रामीण विकास के लिए किए गए महत्त्वपूर्ण योगदान ने गांव में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने की  नई राह दिखाई है। वह दलित व्यक्ति के प्रति विनम्रता, करूणा और प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते है। वह सही अर्थों में भारत रत्न हैं।नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘टूवार्डस् बैटर इंडिया’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नानाजी एक समाज सुधारक और बेहतरीन राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आत्मनिर्भता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। उन्हें 1999 में पद्म विभूषण और 2019 में मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1950 में गोरखपुर में भारत का पहला सरस्वती शिशु मंदिर स्थापित किया था।उन्होंने कहा कि नानाजी ने हमेशा ही न केवल अपने सहयोगियों के साथ बल्कि अपने विरोधियों के साथ भी अच्छे संबंध स्थापित किए। डा. राम मनोहर लोहिया के साथ उनके संबंधों ने भारतीय राजनीति की दिशा को बदल दिया। लोहिया और देशमुख की दोस्ती ने 1967 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की पहली गैर कांग्रेसी गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। उनका जीवन और कार्य इस बात का उदाहरण है कि प्रौद्योगिकी और परम्परा में तालमेल बिठाकर उसे किस प्रकार मानव कल्याण और उत्थान के लिए प्रयोग किया जा सकता है। नानाजी एक ऐसे व्यक्ति थे जो पार्टी राजनीति से ऊपर उठ चुके थे और उन्होंने समाज सेवा के अपने उद्देश्य के लिए पार्टी लाईन से हटकर लोगों और नेताओं को विकास के लिए संगठित किया। नानाजी के जीवन का संदेश सामाजिक व आर्थिक विकास के अपने लक्ष्य में निरंतर नवाचार द्वारा उदार नेतृत्व का पोषण करना है।श्री दत्तात्रेय ने दीन दयाल पूरम के निर्माण के दौरान नानाजी के साथ के अपने अनुभव सांझा किए और कहा कि समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाली पीढ़ियां उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करें, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।के. वेंकट कृष्णा राव ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें ‘टूवार्डस बैटर इंडिया’ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। 

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Nanaji Deshmukh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD