Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अहमदाबाद टेस्ट : मोटेरा में 10 विकेट की जीत के साथ भारत ने बनाई 2-1 की बढ़त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड ले ली है। भारत को जीत के लिए 49 रन बनाने थे, जो उसने बिना विकेट गंवाए 7.4 ओवर में बना लिए। रोहित शर्मा 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 तथा शुभमन गिल 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे।अक्षर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अक्षर ने इस मैच में कुल 11 विकेट लिए।इस जीत के साथ ही भारत ने जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को दूसरी बार 10 विकेट से हराया है। इससे पहले भारत ने 2001 में मोहाली में इंग्लैंड को 10 विकेट से शिकस्त दी थी।इससे पहले, भारत ने अक्षर (5/32) तथा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (4/48) की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर समेट दी।अश्विन टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए। अश्विन श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए।इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 81 रन पर ऑलआउट होने के साथ ही भारत के खिलाफ टेस्ट में पारी का अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया। इससे पहले इंग्लैंड ने 1971 में द ओवल में 101 रन बनाए थे जो उसका भारत के खिलाफ पारी का सबसे न्यूनतम स्कोर था।इससे पहले आज सुबह भारत ने पहली पारी में अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया और रोहित ने 57 और अजिंक्य रहाणे ने अपनी पारी को एक रन से आगे बढ़ाया। लेकिन भारतीय टीम ने पहले सत्र में 46 रन के अंदर ही अपने सात विकेट गंवा दिए।कप्तान रूट ने गेंदबाजी का मोर्चा संभालते हुए भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। रूट ने 8 रन देकर पांच विकेट लिए। 

भारत की पहली पारी 145 रनों पर आउट हुई। जैक लीच ने चार विकेट लिए। भारत को पहली पारी की तुलना में 33 रनों की लीड मिली।रूट किसी भी टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले 1983 के बाद से इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले बॉब विलिस ने 1983 में पांच विकेट लिए थे।भारत को पहली पारी में सिमेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही और अक्षर ने पहली ही गेंद पर जैक क्रावली को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। अक्षर इसके साथ ही पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे और भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाज बन गए।अक्षर ने इसके बाद तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड किया और इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। शुरुआती झटकों से लड़खड़ाई इंग्लैंड को तीसरा झटका भी अक्षर ने डोमिनिक सिब्ले को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर दिया। सिब्ले ने 25 गेंदों पर सात रन बनाए।इंग्लैंड को कप्तान जोए रूट ने बेन स्टोक्स के साथ संभालने की कोशिश की लेकिन अश्विन ने स्टोक्स को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को संभलने का मौका नहीं दिया। अश्विन ने टेस्ट मैचों में स्टोक्स को 11वीं बार आउट किया। स्टोक्स के आउट होने के कुछ देर बाद ही अक्षर ने रूट को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा और इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। रूट ने 45 गेंदें खेल 19 रन बनाए।अश्विन ने ओली पोप को बोल्ड कर आउट किया। पोप ने 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। इंग्लैंड को सातवां झटका अश्विन ने जोफ्रा आर्चर को पगबाधा आउट कर दिया। आर्चर दो गेंद खेल खाता खोल बिना आउट हुए।इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स अक्षर की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए और आठवें बल्लेबाज के रुप में पवेलियन लौटे। फोक्स ने 28 गेंदों पर आठ रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाज जैक लीच को अश्विन ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराकर आउट किया। लीच ने 22 गेंदों पर नौ रन में एक छक्का जड़ा।टीम के अन्य स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स एंडरसन को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की दूसरी पारी समाप्त कर दी। एंडरसन खाता खोले बिना आउट हुए जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड एक रन बनाकर नाबाद रहे।भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला इसी मैदान पर चार मार्च से खेला जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , World Test Championship , Axar Patel , R. Ashwin , Rohit Sharma , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD