Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बल्ले से नहीं तो गेंद से टीम की जीत में अपना योगदान देकर खुश हूं : अक्षर पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में जीत के हीरो रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा है कि वह खुश हैं कि बल्ले से नहीं तो वह गेंद से ही भारतीय टीम की जीत में अपना योगदान दे रहे हैं। अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड ले ली।अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरे अक्षर ने मैच की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।भारत को जीत के लिए 49 रन बनाने थे, जो उसने बिना विकेट गंवाए 7.4 ओवर में बना लिए। रोहित शर्मा 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 तथा शुभमन गिल 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे।अक्षर ने मैच के बाद कहा, "जब इसी तरह का प्रदर्शन होता है तो बहुत अच्छा लगता है। लेकिन जब नहीं होता है तो बहुत ही मुश्किल लगता है। मुझे लगता है कि मुझे फिलहाल अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहिए। मैं उन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं कि क्या मुश्किल है और क्या आसान है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं बल्ले से नहीं तो गेंद से ही टीम की जीत में अपना योगदान दे रहा हूं और मैं इसे सकारात्मक रूप से ले रहा हूं।"गेंदबाजी में अपनी ताकत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मैं जब भी गेंद डालता हूं कि तो विकेट टू विकेट डालता हूं। मैं बल्लेबाजों को ज्यादा रूम नहीं देता हूं। मैं जानता हूं कि बल्लेबाज गलती करेगा तो मुझे विकेट मिलेगा। मेरी हमेशा यह सोच रहती है कि मैं बल्लेबाज के लिए रन बनाना मुश्किल करूं। आजकल बल्लेबाज के दिमाग में यही रहता है कि अगर वह एक या दो ओवर मेडन खेल जाता है तो फिर वह गलत शॉट मारने की कोशिश करता है और विकेट मिलने की संभावना होती है।"अक्षर जब गेंदबाजी करते हैं तो विकेटकीपर ऋषभ पंत पीछे से उन्हें वसीम भाई वसीम भाई की आवाज लगाते हैं। इसके पीछे के राज को लेकर उन्होंने कहा, "जब मैं आर्म बॉल अंदर डालता हूं कि पंत मुझसे कहता है कि तुम वसीम (अकरम) भाई की तरह ही आर्म बॉल अंदर डालते हो। तो इसी वजह से वह मुझे वसीम भाई कहकर बुलाते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , World Test Championship , Axar Patel , R. Ashwin , Rohit Sharma , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD