Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

जिले मे 262 नौजवानों को मिलेंगी बसों के परमिट: सुंदर शाम अरोड़ा

11 लाभार्थियों को उद्योग मंत्री ने अपने हाथों से सौंपे बसों के परमिट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Feb 2021

Last updated on: Feb 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अलग-अलग गांवों से आए 11 लाभार्थियों को बसों के परमिट देते हुए कहा कि जिले में कुल 262 नौजवानों को यह परमिट दिए जा रहे हैं।मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वीडियो काफ्रेंसिं के माध्यम से चंडीगढ़ से परमिट देने की शुरुआत के बाद स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का यह प्रयास ग्रामीण नौजवानों की भलाई के साथ-साथ ग्रामीण लोगों के यातायात की बड़ी सुविधा यकीनी बनाएगा। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाव के अंतर्गत होशियारपुर जिले में कुल 262 परमिट दिए जा रहे हैं, जिनके रुट जिले के लगभग हर क्षेत्र को छूते हैं व यह परमिट लोगों को आसान व सुरक्षित सफल मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में 15.5 करोड़ रुपए की लागत से शुरु किया वाहन लोकेशन ट्रैकिंग उपकरण प्रोजैक्ट सुरक्षा को लेकर मील पत्थर साबित होगा जो कि आने वाली 31 मार्च तक सभी सरकारी बसों व अगस्त के अंत तक सभी प्राइवेट बसों में लगाया जाएगा।पंजाब सरकार की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट(आर.सी) डाक विभाग के माध्यम से घरों पर भेजने की शुरुआत संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को बिना किसी परेशानी के सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से अहम कदम पंजाब सरकार के जन हितैषी फैसलों को प्रमाणित करता है।इस मौके पर उद्योग मंत्री ने गुरनाम सिंह को राजपुर भाईयां से होशियारपुर, मनजिंदर सिंह फंबिया से होशियारपुर, सतनाम को शेरपुर से होशियारपुर, दविंदर कौर व दविंदर सिंह डविडा से होशियारपुर, विशाल को होशियारपुर से काणे, हीरा सिंह को भटराणा से होशियारपुर, दिनेश कुमार को दादा माड़ा से होशियारपुर, कुलदीप सिंह को चब्बेवाल से आदमपुर, मनप्रीत कौर को होशियारपुर से बाहोवाल व पाल सिंह को जेजों अड्डा से माहिलपुर का परमिट सौंपा।

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में लिए गए इंकलाबी फैसलों की प्रशंसा करते हुए चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि इन परमिटों से पंजाब सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर में दिए जा रहे परमिटों में 50 से अधिक परमिट महिलाओं को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर में इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किल सैंटर खोलने से ड्राइवरों के हैवी लाइसेंस के लिए जरुरी ट्रेनिंग व कोर्स के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ता जो कि पूरे क्षेत्र के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 22.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ड्राइविंग व ट्रैफिक खोज संस्था की शुरुआत के बाद हर वर्ष 20 हजार के करीब ड्राइवरों को जरुरी प्रशिक्षण दिया करेगी।इस मौके पर  डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल, रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी सुखविंदर सिंह बराड़ आदि मौजूद थे।परमिट प्राप्त करने वाले 27 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी साहरी ने अपना तजुर्बा सांझ करते हुए बताया कि कोविड-19 के कारण लाकडाउन के दौरान उनका काम लगभग बंद था। उन्होंने बताया कि उनको बहुत ही पारदर्शी ढंग से गांव दादा माड़ा से होशियारपुर तक का परमिट हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि इस रुट पर कोई भी बस सर्विस नहीं थी और अब करीब 10 गांवों जिनमें नारु नंगल, धीरोवाल, बहादुरपुर, मन्नण, हस्त खां, मल मजारा, चग्गरां आदि के निवासियों को यातायात की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। गांव पट्टी निवासी मनप्रीत कौर ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको बहुत ही आसानी से बिना किसी परेशानी के परमिट मिलने से उनके परिवार के रोजगार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनको होशियारपुर से बाहोवाल का परमिट मिला है जो कि गांव अटलगढ़, महिमोवाल, फलाही, बडियाल, पट्टी, बजरावर, चब्बेवाल, भीलोवाल, लहिली, बिहाला, मरुले, सैदपुर, नीतपुर, सुभानपुर आदि को कवर करेगा।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Ghar Ghar Rozgar te Karobar , Open-Ended Mini Bus Permit Policy , Ghar Ghar Rozgar Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD