Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

तत्तापानी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने पर विचार कर रही है सरकार : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Feb 2021

प्रदेश सरकार मण्डी जिला तत्तापानी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट विकसित करने की योजना पर विचार कर रही है ताकि इसे सैलानियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभारा जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियां का शुभारम्भ करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत पर्यटन की दृष्टि से कम विकसित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ का बोझ कम होगा बल्कि पर्यटकों को नए पर्यटन गंतव्य भी मिलंगे। उन्होंने कहा इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार उपलब्ध करवाने के अवसर प्राप्त होंगे।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल प्रेमियों के लिए खेल गतिविधियां और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश विविध सहासिक गतिविधियां संशोधन नियम अधिसूचित किया है। प्रदेश सरकार विभिन्न जलाश्यों में स्पीड बोट, वाटर स्कीईंग, जैट स्कीईंग, स्की बोर्डिंग, वाॅटर स्कूटर, क्रूज इत्यादि गतिविधियां आरम्भ करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोल डैम क्षेत्र में जल परिवहन की सम्भावनाएं भी तलाशेगी। सतलुज आरती और एक बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाकर तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से बड़े स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र में माहूनाग मन्दिर, कामाक्षा मन्दिर जैसे विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य है, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्ण राज्यत्व का स्वर्ण जयंती वर्ष शानदार तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश की बेहतरीन विकासात्मक यात्रा पर प्रकाश डालने के लिए वर्ष भर 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जय राम ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा आज तत्तापानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के ई-सर्विस पोर्टल को भी जारी किया जिससे उद्यमियों को अतिथ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति जैसी समस्याओं के लिए समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित हांगी। इससे आवेदनकर्ताओं को पंजीकरण, नवीकरण, परियोजना स्वीकृतियां और अनिवार्यता प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।जय राम ठाकुर ने हिमाचल भवन नई दिल्ली और चण्डीगढ़ तथा हिमाचल सदन नई दिल्ली की बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा का भी शुभारम्भ किया।सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मण्डी क्षेत्र में प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।करसोग के विधायक हीरा लाल ने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के कारण तत्तापानी क्षेत्र पर्यटन गंतव्य बनकर उभर रहा है।सचिव पर्यटन देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन यूनुस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD