Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बिग बॉस 14 : रुबीना ने जीती विनर की ट्रॉफी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Feb 2021

Last updated on: Feb 22, 2021, 00:00 IST

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर रहीं रुबीना दिलैक का कहना है कि सभी के दिलों को छूने का उनका एक ही मंत्र था और वह है घर में ईमानदारी से अपने गेम को खेलना। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह उस घर को काफी मिस करेंगी, जहां वह पिछले 100 दिनों से रह रही थीं। रविवार रात को विनर घोषित हुईं रुबीना अपने साथ 36 साथ रुपये और बिग बॉस की ट्रॉफी घर ले गईं। उन्होंने राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली और अली गोनी को मात दी। आईएएनएस संग हुई बातचीत में रुबीना ने कहा, "मैं हमेशा यही दुआ करती थी कि मैं फाइनल तक पहुंच जाऊं क्योंकि लोगों के दिलों को छूने का मेरा एक ही मंत्र घर में ईमानदारी से रहना था। ट्रॉफी जीतना किस्मत का खेल है। मैंने इसे किस्मत के भरोसे ही छोड़ रखा था, लेकिन जब आपको आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा मिलता है, तो वह एक बेहद खूबसूरत चीज होती है।" रुबीना इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में लगभग पांच महीने के अपने प्रवास को पूरा किया। अब चूंकि वह जीत का ताज पहनकर अपने खुद के घर लौट रही हैं, तो उन्हें 'बिग बॉस' के घर की याद अभी से आने लगी हैं। रुबीना कहती हैं, "मुझे घर (बिग बॉस हाऊस) की याद आ रही है। अब मुझे लग रहा है कि मैं वापस से अंदर नहीं जा सकती इसलिए मुझे इसकी यादें और ज्यादा सता रही हैं।" जीत में मिली राशि का वह क्या करेंगी? इसके जवाब में रुबीना ने कहा, "मेरी गोद में मेरी ट्रॉफी एक बच्चे की तरह से है और मुझे पता नहीं था कि मुझे जीत की राशि भी मिलेगी। सच बताऊं तो अभी पता नहीं है कि इनका क्या करूंगी।"

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 14 , 14th season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD