Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सबको मिलता है अवसर, बस टनिर्ंग प्वाइंट पहचानें : मुख्यमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Feb 2021

Last updated on: Feb 13, 2021, 00:00 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित प्रदेश के पांच बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर इनको सम्मानित करने के साथ ही सफलता का मंत्र भी दिया। कहा कि सबको मिलता है अवसर, बस टर्निग प्वाइंट पहचानने की जरूरत है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने से निहाल होनहार बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था। योगी ने एक-एक कर सभी से बात की, उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मुख्यमंत्री से अपने अब तक के प्रयासों और भावी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के अभिभावकों को विशेष रूप से बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी में कुछ न कुछ अलग है खास है। इस खासियत को समाज के सामने लाने की जरूरत है। इसमें अभिभावकों का प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक अवसर मिलता है। इसे ही टर्निग प्वाइंट कहते हैं। समय पर यदि इसकी पहचान कर ली गई, तो महानता प्राप्त होना तय है। उन्होंने बच्चों से जीवन में सकारात्मक ²ष्टिकोण रखने की शिक्षा देते हुए कहा कि नकारात्मकता से सामान्य लक्ष्य भी प्राप्त नहीं किए जा सकते। श्रीमद्भागवतगीता के निष्काम कर्म के संदेश का उद्घरण देते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों से जीवन के सभी प्रयासों में ईमानदारी का भाव रखने की सीख भी दी। इस खासियत को समाज के सामने लाने की जरूरत है। इसमें अभिभावकों का प्रोत्साहन आवश्यक है। 09 वर्ष की आयु में 09 से अधिक वाद्ययंत्रों को बजाने में माहिर लखनऊ के व्योम आहूजा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में 28 राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज करा चुके व्योम ने मुख्यमंत्री से बताया कि उनकी इच्छा वेद-उपनिषदों में निहित विज्ञान के गहन अध्ययन की है। मकाऊ टावर से दुनिया के सबसे ऊंचे बंजी जम्पिंग स्थल से बंजी जंपिंग करने वाले व्योम ने मुख्यमंत्री के सामने खुद का डिजाइन किया हुआ महाभारत पर आधारित शतरंज के एक नए खेल का प्रदर्शन भी किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अलीगढ़ के मास्टर मोहम्मद शादाब ने मुख्यमंत्री योगी से बताया कि वह वैश्विक पटल पर भारत की नई पहचान गढ़ने के इच्छुक हैं। शादाब ने बताया कि उन्हें अपने तेज दिमाग के लिए यूएस के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट से 28000 अमरीकी डॉलर की छात्रवृत्ति जीती है और अमेरिकी हाईस्कूल में टॉप भी किया। प्रयागराज के खेल गांव पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र और शानदार जिम्नास्ट, मोहम्मद राफे को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीन बार गोल्ड मेडल मिल चुका है। यही नहीं कड़ी मेहनत के दम पर राफे ने वर्ष 2019 में मंगोलिया में आयोजित जूनियर एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का भी अवसर प्राप्त हुआ। इसमें उन्होंने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD