Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

उप-राष्ट्रपति ने कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पतालों का लोकार्पण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Feb 2021

Last updated on: Feb 10, 2021, 00:00 IST

कांसिल आफ सांईटिफिक एण्ड इन्डस्ट्रीयल  रिसर्च (सीएसआईआर)- सैन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रूड़की के स्थापना दिवस के प्लेटिनम जुबली के समारोह के अवसर पर भारत के उप-राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कांगड़ा के डा. राजेन्द्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टाण्डा और जिला सोलन के नागरिक अस्पताल नालागढ़ के कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पतालों का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सीएसआईआर-सीबीआरआई के सहयोग से बनाए गए जिला कांगड़ा के डा. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टाण्डा और जिला सोलन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ के कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पतालों का लोकार्पण करने पर उप-राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि टाण्डा में 66 बिस्तरों की सुविधा वाले कोविड-19 अस्पताल के बुनियादी ढांचे पर 3.44 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं और नालागढ़ में बनाए गए 45 बिस्तरों की सुविधा वाले कोविड-19 मेक शिफ्ट अस्पताल पर 2.36 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 18 बिस्तरों की सुविधा वाला मेक शिफ्ट अस्पताल पहले ही कार्य कर रहा है, जिस पर 1.37 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि जिला मण्डी के नेरचैक में 6.11 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले मेक शिफ्ट अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त-सितम्बर महीने के दौरान कोविड-19 मामलों में तीव्र वृद्धि के कारण मरीजों के बिस्तरों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए राज्य में मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-सीबीआरआई द्वारा निर्मित ये मेक शिफ्ट अस्पताल न केवल बहुत कम समय में निर्मित किए गए हैं, बल्कि इनमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में भारी कमी के कारण राज्य सरकार ने लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए आईजीएमसी शिमला के मेक शिफ्ट अस्पताल को मेडिसन इन्टेंसिव केयर यूनिट, टाण्डा के मेक शिफ्ट अस्पताल को संक्रामक बीमारी वार्ड, नालागढ़ के मेक शिफ्ट अस्पताल को ट्राॅमा केयर संटर और जिला मण्डी के नेरचैक के मेकशिफ्ट अस्पताल को सुपर स्पेशियलटी वार्ड के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय वैज्ञानिकों को दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले चरण में 93000 से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्ज को टीका लगाया जा रहा है।सीएसआईआर-सीबीआरआई के महा निदेशक और डीएसआईआर के सचिव डा. शेखर सी. मांडे ने इस अवसर पर गणमान्य लोगों का स्वागत किया।सीएसआईआर-सीबीआरआई के निदेशक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।नगरोटा के विधायक अरुण कुमार, मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी शिमला में उपस्थित थे, जबकि दून के विधायक परमजीत पम्मी, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर और उपायुक्त सोलन नालागढ़ में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD