Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

महिला सशक्तीकरण की और फिल्में करना चाहती हूं : वाणी कपूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Feb 2021

Last updated on: Feb 09, 2021, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि वह इस तरह की और फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं, जो महिलाओं, उनकी जिंदगी और उनके फैसले का जश्न मनाएं। वाणी कहती हैं, "एक महिला होने के नाते मैं कई और ऐसी फिल्में करना चाहती हूं, जो महिलाओं, उनकी जिंदगी और उनके फैसले का जश्न मनाएं। मैं खुशकिस्मत रही हूं कि अपने अब तक के छोटे से करियर में मुझे 'शुद्ध देसी रोमांस', 'बेफिक्रे' और 'वॉर' जैसी फिल्में मिली हैं, जिसमें महिला होने के कुछ बेहद ही शानदार पहलुओं को उजागर किया गया है। इनमें महिलाओं की जिंदादिली, उनकी महत्वाकांक्षाओं, उनके जज्बे और उनकी ताकत के बारे में बताया गया है।"अभिनेत्री ने कहा कि वह हमेशा से ही ऐसी फिल्में करना चाहती थीं, जिनमें महिलाओं का जश्न आजादी की एक मूरत के रूप में मनाई जाए। कुछ ऐसी फिल्में, जो ये बताए कि महिलाएं क्या-क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती हैं। आने वाले समय में वाणी अक्षय कुमार अभिनीत 'बेल बॉटम', रणबीर कपूर अभिनीत 'शमशेरा' और आयुष्मान खुराना अभिनीत 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आने वाली हैं।

 

Tags: Vaani Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD