Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

26 जनवरी को किसानों के साथ मिलकर दिल्ली में प्रवेश करेंगे और किसानों के साथ परेड में भाग लेंगे : अर्जुन चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 23 Jan 2021

Last updated on: Jan 23, 2021, 00:00 IST

इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में शुक्रवार को कालका से शुरू हुई ट्रैक्टर यात्रा शनिवार को यमुनानगर के कैल बाईपास से दिल्ली सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुई। ट्रैक्टर यात्रा में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर के साथ भाग लिया। ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व स्वयं अर्जुन चौटाला ने किया और प्रथम पंक्ति में ट्रैक्टर चला कर उपस्थित किसानों का मनोबल बढ़ाया। यमुनानगर से यात्रा प्रारंभ होने पर वहां उपस्थित पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, प्रकाश भारती, नरेश सारण, जाहिद खान, प्रवीण कैल, अर्जुन सुढैल, सुरेश कांधडी़, गुरजिंदर खेड़ी, रवि सुढल, बलजीत शर्मा, सर्वप्रिय जठलाना, खिलाराम नरवाल, मामचंद लाठर, तरनजीत सिंह संधू,महिपाल सिंह खजूरी, इमरान शादीपुर, जद्दू शादीपुर, मकसूद लापरा, अब्बास मंडी के साथ भारी सं या में इनैलो किसान नेता एवं पदाधिकारीयों ने स्वागत किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो हमेशा ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली है। किसानों की कोई भी समस्या हो सर्वप्रथम इनेलो ही किसानों के साथ आकर खड़ी हुई है। अब भी इनेलो का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तीन काले कानूनों को वापस करवा कर ही दम लेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर यात्रा शनिवार रात्रि विश्राम घरौंडा में करेगी। रविवार को ट्रैक्टर यात्रा सिंधु बॉर्डर पहुंचेगी और 26 जनवरी को किसानों के साथ मिलकर दिल्ली में प्रवेश करेंगे और किसानों के साथ परेड में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी हठ छोड़ कर किसानों की बात मान लेनी चाहिए और तीनों काले कानूनों को तुरंत वापस ले लेना चाहिए। केंद्र सरकार अगर यह सोच रही है कि आंदोलन लंबा खींचने की वजह से धीरे-धीरे आंदोलन समाप्त हो जाएगा तो यह सरकार का वहम है। एमएसपी की गारंटी और तीनों कृषि बिलों के वापस होने तक स्थान आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

 

Tags: Arjun Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Yamunanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD