Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

प्रशासन ने 30500 के लक्ष्य के मुकाबले 8 महीनों में 54311 नल कनैक्शन उपलब्ध करवाए : घनश्याम थोरी

डिविज़न में सबसे अधिक घरों को कार्यशील नल कुनैकशनों के साथ जोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Jan 2021

Last updated on: Jan 22, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के नेतृत्व मे ज़िला प्रशासन 30500 के लक्ष्य के मुकाबले पिछले आठ महीनों में 54311 घरों में कार्यशील नल कनैक्शन यकीनी बनाकर जालंधर डिविज़न में अग्रणी ज़िला बन गया है।मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई वीडियो -कान्फ़्रेंस में भाग लेते डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जालंधर के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 2,32,122 परिवार हैं और 1,86,113 परिवार पहले ही कवर किये जा चुके हैं।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन को 1अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक 30500 घरों को कार्यशील नल कुनैकशनों के साथ जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था परन्तु 54311 घरों को कार्यशील नल कुनैकशनों से जोड़ना को यकीनी बनाया गया है, जोकि जालंधर डिविज़न के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे अधिक है। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के कमिश्नर करनेश शर्मा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) विशेष सारंगल भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि प्रोग्राम की बाकायदा समीक्षा और जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के कार्यकारी इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरों की ठोस प्रयासों से  यह कार्य संभव बना है।घनश्याम थोरी ने वीडियो कान्फ़्रेंस में यह भी बताया कि प्रशासन की तरफ से अगस्त 2021 तक बाकी रहते ग्रामीण घरों को कवर करने में कोई कमी  नहीं छोड़ी जायेगी जिससे ज़िला प्रशासन समूचे घरों को अपेक्षित मात्रा में पीने योग्य पानी की सप्लाई को यकीनी बना सके।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से जिले के समूचे 1488 ग्रामीण स्कूलों और 1391 आंगणवाड़ी केन्द्रों को पाईप वाले पानी की सप्लाई को यकीनी बनाई जा चुकी है।उन्होंने बताया कि स्मार्ट विलेज मुहिम के दूसरे पड़ाव अधीन जिले की तरफ से 131 करोड़ रुपए के 2047 अलग -अलग किस्मों के विकास कार्यो को परवानगी दी गई है, जिन में से 2013 कार्य की पहले ही शुरुआत की जा चुकी है।इसी तरह पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव अधीन 120 करोड़ रुपए के 474 कार्यों के टैंडर भी जारी किये जा चुके हैं और 393 कार्य पहले ही शुरू किये जा चुके हैं।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन राज्य सरकार की तरफ से चलाईं गई अलग -अलग स्कीमों का लाभ यकीनी बना कर लोगों की सेवा करने के लिए वचनबद्ध है जिससे उनको किसी किस्म की प्रेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि यह विकास प्रोजैक्ट शहर में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी और किस्मत को बदल देंगे। उन्होंने आधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि लोगों की सेवा में किसी किस्म की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी।इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिंधु, गौतम जैन, संजीव कुमार शर्मा, डा. विनीत कुमार और डा. जय इन्द्र सिंह और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Vini Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD