Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पंजाब और आस्ट्रेलिया मज़बूत संबंध बढ़ाने की राह पर

आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर द्वारा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

भारत में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ’फैरल एओ ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात के बाद आज मुख्य सचिव विनी महाजन के साथ भी मुलाकात की। बीते कल उन्होंने पंजाब में अपने पहले दौर की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री और हाई कमिश्नर ने कोविड-19 के बाद आर्थिक विकास को फिर रास्ते पर लाने, कृषि, जल और शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब और आस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने संबंधी विचार-विमर्श किया।पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने आज भारत में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर के साथ बातचीत की। श्रीमती महाजन ने आस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा सम्बन्धी साझेदारी संबंधी प्रकाश डाला और भारत में कैंपस स्थापित करने में रूचि रखने वाली आस्ट्रेलिया यूनीवर्सिटियों के लिए मोहाली को एक आदर्श स्थान बताया। उन्होंने पेशकश की कि कृषि में शोध एवं विकास के सहयोग में विस्तार किया जा सकता है। मीटिंग के दौरान सरकारी शिष्टमंडल ने कृषि उत्पादों जैसे कि किन्नू, नाशपाती, टमाटर, आलू के बीज आदि में संबंध बढ़ाने की भी पेशकश की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लिए इन क्षेत्रों में काफ़ी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा आस्ट्रेलियाई सरकार को कृषि-निर्यात सर्टिफिकेट में छूट देने की भी अपील की गई जैसे कि अमरीका और कनाडा द्वारा दी जाती है। आस्ट्रेलियाई कंपनियों को पंजाब में निवेश करने के लिए न्योता भी दिया गया। उनको बताया गया कि पंजाब निवेशकों को उपयुक्त माहौल प्रदान करता है।

भारत में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ’फैरल एओ द्वारा आस्ट्रेलियाई पैंशन फंड की भारतीय बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लंबे समय के लिए निवेश करने सम्बन्धी रूचि ज़ाहिर की गई। हाई कमिश्नर ने आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटियों के अपने पंजाबी हमरुतबा के साथ सहयोग बढ़ाने और अपनी सरकार की तरफ से राज्य को कृषि और इससे सम्बन्धित सेवाओं, शिक्षा और उद्योगों की आधुनिक कार्य प्रणालियों के क्षेत्र में और ज्यादा सहयोग देने की इच्छा ज़ाहिर की।राज्य सरकार के शिष्टमंडल में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास अनिरुद्ध तिवारी, निवेश उत्साह और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर, इन्वैस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल, और पी.ए.आई.सी. के एम.डी. मनजीत बराड़ शामिल थे। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर के साथ लोरेन डांसर, सेकिंड सैक्ट्री आर्थिक और व्यापार और प्रज्ञा सेठ, सीनियर पॉलिसी अफ़सर, आर्थिक और व्यापार उपस्थित थे।अपने दौरे के दौरान आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर ने ट्राइडेंट ग्रुप के राजिन्दर गुप्ता के साथ बातचीत की और बांसल स्पिनिंग मिल, साहनेवाल का दौरा किया जहाँ कि आस्ट्रेलिया की मैरीनो ऊन तैयार की जाती है। उन्होंने पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और आस्ट्रेलियाई सैंटर फॉर इंटरनैशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च द्वारा साझे तौर पर तैयार किया गया ‘‘हैपी सिडर’’ (एक मशीन जो पराली जलाने को रोकने में सहायता करती है) को भी देखा।गौरतलब है कि पंजाब सरकार के लिए यह दौरा आस्ट्रेलिया के साथ कौशल विकास, शिक्षा, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, बुनियादी ढांचे और व्यापार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का एक सुनहरी मौका था।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Rajat Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD