Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यह आधिकारिक तौर पर है! सुस्वागतम खुशामदीद में इसाबेल कैफ और पुलकित सम्राट रोमांस करते आएँगे नजर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

सुस्वागतम खुशामदीद में पुलकित सम्राट के साथ गॉर्जस इसाबेल कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सामाजिक समरसता पर एक अंतर्निहित संदेश के साथ एंटरटेनर पुलकित सम्राट दिल्ली के लड़के अमन की भूमिका निभाएंगे। वहीं इसाबेल आगरा के शहर में रहने वाले नूर की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।पुलकित से उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में वे कहते हैं, "हमारी केमिस्ट्री काफी धमाकेदार है। सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि हम एक साथ पटाखे की तरह दिखाई देते हैं" कटरीना कैफ की बहन इसाबेल के बारे में वे कहते हैं, "इसाबेल सेट पर अपने साथ नई ऊर्जा लेकर आई हैं। वे बेहद मेहनती हैं और सेट पर सभी को अपने काम से प्रभावित किया है। वे तेजस्वी हैं और अपने चरित्र के साथ खुद में मासूमियत की एक लकीर समाहित करती हैं। उन्होंने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है।"बात यहाँ खत्म नहीं होती है। धमाकेदार जोड़ी ने अपना डांडिया-रास नंबर मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ हाल ही मैं शूट किया है। 

गणेश, जिनकी किटी में सुपरहिट सॉन्ग्स की लिस्ट है, कहते हैं, "यह सॉन्ग एक जगराता और डांडिया डांस का मिश्रण है और लीडिंग कपल ने इस पर बेहतरीन काम किया है। मुझे पता है कि पुलकित एक शानदार डांसर हैं, लेकिन इसाबेल ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि वे नई हैं, लेकिन उन्होंने बहुत ही आसानी से स्टेप्स सीख ली। दोनों ने कई दिनों तक रिहर्सल की और उनकी तरफ से पर्दे पर आने वाला रोमांस और केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है। बन पिया टाइटल वाले इस सॉन्ग में ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने 400 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ ब्लैक एंड गोल्ड देसी कॉस्च्यूम्स में पुलकित और इसाबेल बेहतरीन नजर आ रहे हैं। यह मेरे सबसे बड़े सॉन्ग्स में से एक है। यह सॉन्ग बेहद रंगीन है। जिस तरह से इसे शूट किया गया है, उसे बड़े पर्दे पर देखकर लोग दंग रह जाएंगे। मास्टरजी ने कुछ दिलचस्प स्टेप्स लिए हैं, और हुक स्टेप काफी आकर्षक है।" पुलकित सम्राट का दावा है जो स्पष्ट रूप से डांस नंबर के लिए ऑन बोर्ड पर हैं।सुस्वागतम खुशामदीद को इनसाइट इंडिया और एंडेमोल शाइन इंडिया ने येलो आंट प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया है, जिसे धीरज कुमार द्वारा अभिनीत और मनीष किशोर द्वारा लिखा गया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Isabelle Kaif , Pulkit Samrat , Suswagatam Khushaamadeed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD