Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘आप’ ने जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) को प्रदेश लीगल सैल का अध्यक्ष व एडवोकेट कशमीर सिंह मल्ली को प्रदेश सचिव किया नियुक्त

लाल चंद कटारूचक्क को एससी विंग का प्रदेश अध्यक्ष व जीवन सिंह संघोवाल को उपाध्यक्ष की दी जिम्मेदारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jan 2021

Last updated on: Jan 21, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लीगल सेल और एससी विंग के पदाधिकारियों का ऐलान किया गया। पार्टी हेडक्वाटर से जारी संयुक्त बयान के द्वारा पार्टी के इंचार्ज और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मैंबर भगवंत मान ने बताया कि जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) को प्रदेश का लीगल सैल का अध्यक्ष व एडवोकेट कशमीर सिंह मल्ली को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से एससी विंग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। इनमें लाल चंद कटारूचक्क को अध्यक्ष और जीवन सिंह संघोवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।‘आप’ नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लीगल सैल और एससी विंग को मजबूत करने के मक़सद से पार्टी की ओर से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस जोरा सिंह (रिटा.) व एडवोकेट कशमीर सिंह मल्ली पिछले लम्बे समय से लोक मुद्दों को उठाते हुए लोगों के हकों के लिए आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जस्टिस जोरा सिंह के नेतृत्व में पंजाब का लीगल सेल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में दलित भाईचारे पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दलित भाईचारे की मांगों को लेकर पिछले समय से आवाज बुलंद करती आ रही है। अब दलित भाईचारे को जागरूक करने के लिए लाल चंद कटारूचक्क को अध्यक्ष और जीवन सिंह संघोवाल को उपाध्यक्ष लगाया गया है। इसके इलावा पार्टी ने लम्बे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे बरिन्दर शर्मा को प्रदेश इवेंट इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में 450 ब्लाक के क्मयूनीकेशन के इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Justice Jora Singh , Kashmir Singh Malhi , Lal Chand Kataruchakk , Jeevan Singh Sanghowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD