Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब के तीन 'किसान' शिमला में गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jan 2021

Last updated on: Jan 19, 2021, 00:00 IST

यहां तीन लोगों को ऐतिहासिक रिज मैदान में तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ बैठक आयोजित कर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। माना जा रहा है कि तीनों पंजाब के किसान हैं। पुलिस ने दावा किया कि वे निषिद्ध जगह पर एक बैठक कर रहे थे, जबकि किसानों ने दावा किया कि अन्य पर्यटकों की तरह, वे नियमों का उल्लंघन किए बिना बस वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मीडिया को बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा कोर जोन की घोषणा के बाद रिज पर बैठक आयोजित करने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन या पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली थी।चावला ने कहा, "उनपर भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, वे मोहाली के हैं और कृषि कानूनों के खिलाफ स्थानीय लोगों को प्रेरित करने के लिए सिंघू सीमा से आए थे।हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने कहा, "जब पुलिस ने हमें हिरासत में लिया, तब हम खड़े थे और उन पर चर्चा कर रहे थे। हमने कोई नारा नहीं लगाया। क्या यह लोकतंत्र है? क्या हम आजाद देश में रह रहे हैं?"

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , Farmers Produce Trade and Commerce Act 2020 , Agricultural Produce Market Committee , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD