Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पैनोरामा स्पॉटलाइट और ट्विस्टर एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं चीर हरण

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jan 2021

Last updated on: Jan 18, 2021, 00:00 IST

पैनोरामा स्पॉटलाइट और ट्विस्टर इंटरटेनमेंट लेकर आ रहे है चीर हरण, जो 2016 में हरियाणा में हुए जाट रिजर्वेशन आंदोलन पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन कुलदीप रूहील द्वारा किया गया है।फरवरी 2016 में, हरियाणा एक बड़े संकट से घिर गया था जब अचानक, एक शांतिपूर्ण आरक्षण आंदोलन अप्रत्याशित हिंसा की ओर बढ़ गया; आरक्षण विरोध से यह जातिवादी के बदसूरत  दंगों में बदल गया। इस अन्दोलन के कारण कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई और पथराव और आगजनी से करोड़ों की संपत्ति बरबाद हो गई। इस दौरन सब से परेशान करने वाला तथ्य यह था कि इसमें एकतीस मासुम लोगों की जानें गई और सैकड़ों की संख्या मै युवाओं को जेल भेजा गया।दंगों के दौरान महिलाओं के सामूहिक बलात्कार किए जाने की ख़बरें मीडिया द्वारा तेजी से फैल रही थीं। स्थिति को बदतर बनाने के लिए सभी प्रकार की अकथनीय अफवाहों को प्रसारित किया जा रहा था। क्या यह खबरें सच थीं या फर्जी?निर्माताओं के अनुसार फिल्म चीर हरण, विरोध और उसके पीछे छीपे कई ऐसे  कारणों की खोज करने का एक विनम्र प्रयास है जिसने हिंसा को भड़काया था। यह फिल्म समाज को इस तरह के संघर्षों के बारे में सचेत करता है और इनके कारण हुए परिणामों को दर्शाता है।निर्देशक कुलदीप रुहिल ने कहा, "चीर हरण किसी भी हिंसक मानव संघर्ष की योजना को समझने और उसका विश्लेषण करने का एक प्रयास है। ताकि इस  तरह के दंगों से होने वाले भयानक विनाश से भावी पीडी आगाह हो सके ।फिल्म का पहला पोस्टर टीम द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया। पैनोरामा स्पॉटलाइट द्वारा प्रस्तुत और ट्विस्टर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, फिल्म 29 जनवरी को उत्तर भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह एक पैनोरामा स्टूडियो वितरण रिलीज है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jaideep Ahlawat , Haryana Jat Reservation Andolan of 2016 , Cheer Haran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD