Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'भाबीजी घर पर हैं' में नेहा पेंडसे ने ली गोरी मैम सौम्या टंडन की जगह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jan 2021

Last updated on: Jan 17, 2021, 00:00 IST

लोकप्रिय हास्य धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी और दरोगा हप्पू सिंह की गोरी मैम का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन की जगह अब अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने ले ली है। नेहा का प्रशंसकों से आग्रह है कि वे उन दोनों की तुलना न करें, बल्कि किरदार में ढलने के लिए उन्हें थोड़ा वक्त दें। उन्होंने शो के सेट पर आईएएनएस को बताया, "मैं दर्शकों से निवेदन करना चाहूंगी कि उन्हें सौम्या और मेरे बीच तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्हें मुझे खुले दिल से अवसर और समय देना चाहिए, ताकि मैं किरदार में सहज बदलाव लाने की कोशिश कर सकूं। दर्शकों के सहयोग की उम्मीद है। मैं उनसे आग्रह करूंगी कि वे हमारे प्रति दयालु रहें।"शो के ऑफर को याद करते हुए नेहा ने कहा, "जब सौम्या ने उन्हें बिनेफर कोहली (निर्माता) से कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से अब यह शो नहीं कर पाएंगी, तब बिनेफर ने मुझसे पिछले साल अगस्त या सितंबर के आसपास शो के बारे में मेरा इरादा पूछा। उसके बाद, कहीं खबर प्रकाशित हो गई कि मैं अनीता भाभी का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गई हूं। लोगों ने बधाई संदेश भेजना भी शुरू कर दिया। हालांकि मैंने उस वक्त इस खबर का खंडन किया, क्योंकि मुझसे आधिकारिक तौर पर इस बारे में सूचित नहीं किया गया था।"नेहा ने कहा, "उस समय मुझे कोई भी संकेत नहीं मिला और लोगों ने मुझे नहीं बताया कि वे मुझे अनीता भाभी के रूप में कल्पना नहीं कर सकते, बल्कि मुझे प्रेरित किया। कुछ दिनों के बाद, बिनेफर ने आधिकारिक तौर पर मुझसे संपर्क किया और मैंने उनसे कहा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी। यह एक अच्छा शो है और पूरी कास्ट और क्रू अच्छी है। हमने एक टेस्ट किया और मुझे शो मिल गया।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Nehha Pendse , Saumya Tandon , Bhabiji Ghar Par Hain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD