Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' विधायक मुक्तसर में माघी मेले के अवसर पर 40 मुक्तकों को हुए नतमस्तक

जुल्म के खिलाफ लडऩे का साहस देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर , 14 Jan 2021

Last updated on: Jan 14, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले में गुरुवार को गुरुद्वारा श्री टुट्टी-गंडी साहिब में 40 मुक्तों को नतमस्तक हो कर शहीदों को प्रणाम किया। भगवान से प्रार्थना की कि सत्य पर चलने की शक्ति दें। आप विधायक कुलतार सिंह संधवा, प्रो. बलजिंदर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरजीत सिंह संदोआ और मंजीत सिंह वहां पहुँचे। इस अवसर पर उपस्थित आप नेताओं ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में 40  मुक्तों की शहादत को प्रणाम करते हुए श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं। हमारा इतिहास अत्याचारियों से लडऩे वाले वीरों से भरा हुआ है। अधिकारों, सच्चाई और उत्पीडऩ के खिलाफ लड़ते हुए उन्होंने अपनी जान कुर्बान की।हमारे गुरुओं ने हमें किसी भी स्थिति में उत्पीडऩ के खिलाफ लडऩे का रास्ता दिखाया है। गुरुओं के समय के अत्याचारियों और वर्तमान सरकार के समय के अत्याचारों में बहुत अंतर नहीं है, केवल अत्याचार का तरीका बदल गया है। उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज उठाने वालों को तब भी सताया गया था और आज भी सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कडक़ड़ाती ठंड में भी आज हमारे किसान भाई अत्याचारियों से लड़ रहे हैं और इतिहास के पन्नों को फिर से लिख रहे हैं।आप नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार से कहा कि वह लोगों पर अत्याचार करने से पहले पंजाब के इतिहास को अच्छी तरह से पढ़ें। आज जो लोग दिल्ली की सीमा पर खुले आसमान में आंदोलन कर रहे हैं, वे दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र हैं, जिन्होंने पोह के महीने में अपने बेटे देश व पंथ के नाम कुर्बान कर दिए थे परन्तु फिर भी 'चढ़दी कला' में रहने का संदेश दिया था। आज हम कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि हम 40 मुक्तों  को श्रद्धांजलि देने आए हैं। उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए गुरु के दिखाए मार्ग पर चलना हमारा धर्म है।हमने भगवान से प्रार्थना की है कि कभी ऐसा समय न आए जब हम अपने धर्म का पालन न कर पाएं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मोदी सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि वह देश के उन लाखों किसानों की बात सुन सके जो दिल्ली की सीमाओं पर अपने अधिकारों और अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। मोदी सरकार इतनी अहंकारी है कि वह न तो अन्नदाता की आवाज़ सुन रही है और न ही उन माताओं और छोटे बच्चों की आवाज़ को जो पिछले डेढ़ महीने से इस पोह की ठंड में खुले आसमान के नीचे संघर्ष कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी किसानों के संघर्ष की इस घड़ी में  कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आगे भी किसानों के हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी।इस मौके पर धर्मजीत सिंह रामेआणा संयुक्त सचिव,  गुरदित सिंह सेखो, जगदेव सिंह बाम जिलाध्यक्ष, जगदीप सिंह संधू, जगदीप सिंह काका बराड़, जगमोहन सिंह सुखना जिला मीडिया प्रभारी,  सुरजीत ढिलवाँ, करनैल सिंह कोषाध्यक्ष, विजय आईवेट इंचार्ज, मनवीर खुडिय़ा ब्लॉक प्रधान लम्बी, सिमरजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मलोट, जशन बराड़, गुरजिंदर शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, जगमेल सिंह शेरगिल, परमजीत गिल, सुखवंत पक्का, अमरधीर बाम, सरकिरनदीप बाम, कारज सिंह, गगनदीप सिंह ओलख, सुमन ब्लॉक अध्यक्ष, राजा मल्लन ब्लॉक अध्यक्ष, जगमीत संधू भी मौजूद थे।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sri Muktsar Sahib , Maghi Mela

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD