Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

प्रवासी भारतीयों को पंजाब में निवेश के लिए उत्साहित करने हेतु उच्च ताकती निवेश कमेटी गठित

कमेटी प्रवासी भारतीय मामले विभाग और इनवैस्ट पंजाब की संयुक्त कमेटी के तौर पर काम करेगी - राणा सोढी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jan 2021

Last updated on: Jan 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने प्रवासी भारतीयों को राज्य में निवेश के लिए उत्साहित करने हेतु ‘पंजाब उच्च ताकती निवेश कमेटी’ का गठन किया है। प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान यह कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया।राणा सोढी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से राज्य में औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रवासी भारतीयों को उत्साहित करने और उनके लिए निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कमेटी गठित करने का सुझाव दिया गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा सोढी ने बताया कि अलग -अलग देशों में बसते प्रमुख प्रवासी भारतियों की तरफ से माँग की जा रही थी कि राज्यमें निवेश के लिए पंजाब सरकार की तरफ से राज स्तर पर ऐसी फोरम या कमेटीस्थापित की जाये, जो सरकार और प्रवासी भारतियों बीच कड़ी का काम कर सके। उन कहा कि यह कमेटीप्रवासी भारतीय मामले विभाग और इनवैस्ट पंजाब की संयुक्त कमेटीके तौर पर काम करेगी।राणा सोढी ने बताया कि प्रवासी भारतीय मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कृपा शंकर सरोज कमेटी के चेयरमैन होंगे, जबकि इनवैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. श्री रजत अग्रवाल को वाइस चेयरमैन और प्रवासी भारतीय मामले विभाग के विशेष सचिव श्री डी.पी.एस. खरबन्दा को मैंबर सचिव लगाया गया है। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों में इनवैस्ट पंजाब के अतिरिक्त सी.ई.ओ., इनवैस्ट पंजाब के संयुक्त डायरैक्टर आई.टी. श्री दीपइन्दर सिंह ढिल्लों, ऑनरेरी कोआरडीनेटर (यू.के.) श्री मनजीत सिंह निझ्झर, ऑनरेरी कोआरडीनेटर (आस्ट्रेलिया) श्री करन रंधावा, ऑनरेरी कोआरडीनेटर (यू.ऐस.ए.) श्रीमती मीना ढेसी संगेड़ा, श्री हरनीक सिंह (यू.ए.ई.) शामिल होंगे जबकि बाकी देशों के ऑनरेरी कोआरडीनेटर कमेटी के गैर सरकारी मैंबर होंगे।मंत्री ने बताया कि उच्च ताकती निवेश कमेटी में शामिल ऑनरेरी कोआरडीनेटर अपने-अपने देशों में अधिक से अधिक लोगों/कंपनियों को पंजाब में निवेश करने के लिए प्रेरित करेंगे और इनवैस्ट पंजाब की टीम और विभिन्न विभागों के साथ तालमेल करते हुए निवेश को उत्साहित करने के लिए निरंतर काम करेंगे।

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab High Powered Investment Committee , HPIC , Rajat Agarwal , Manjit Singh Nijhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD