Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जन्म के समय लिंग अनुपात में सुधार, 2019-20 में एक हज़ार लडक़ों के पीछे लड़कियों की दर 920 हुई : अरुणा चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2021

Last updated on: Jan 09, 2021, 00:00 IST

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के अंतर्गत साझे यत्नों के स्वरूप जन्म के समय लिंग अनुपात (एस.आर.बी.) में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है।श्रीमती चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एचएमआईएस के आंकड़ों के अनुसार जन्म के समय लिंग अनुपात में 19 अंक का सुधार दर्ज किया गया है, जो साल 2018-19 में एक हज़ार लडक़ों के पीछे 901 लड़कियों से सुधर कर साल 2019-20 में एक हज़ार लडक़ों की तुलना में 920 लड़कियाँ हो गया। यह वृद्धि साल 2013-14 से देखा गया। वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान जन्म के समय लिंग अनुपात एक हज़ार लडक़ों के पीछे 890 लड़कियाँ था, जो वित्तीय वर्ष 2018-19 में सुधर कर 901 लड़कियाँ हो गया था।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत राज्य भर में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं, जिनका उद्देश्य राज्य में लिंग अनुपात में सुधार लाना है। इन गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाना, रोड शो, आऊटरीच अधीन मैराथन और रैलियाँ, बाल पेंटिंग्ज़, कंबल बाँटने के साथ-साथ लडक़ी के जन्म के समय लोहड़ी का विशेष जश्न और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शामिल है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 13 जनवरी, 2019 से 7 जनवरी, 2021 के दरमियान जन्मी लड़कियों को लोहड़ी के त्योहार पर सम्मानित किया और लड़कियों के जन्म सम्बन्धी जश्नों के लिए राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर समागम भी करवाए जाएंगे।श्रीमती चौधरी ने बताया कि इलाके के लिंग अनुपात को दिखाने के लिए पैंफलैटों की बाँट, मोबाइल प्रदर्शनी वैनें चलाने और गुड्डा-गुड्डी बोर्ड लगाने के रूप में गाँव, ब्लॉक और जि़ला स्तर पर व्यापक मीडिया मुहिमें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, कोविड-19 के दौरान जिलों में व्यापक तौर पर मास्कों के साथ-साथ सैनेटरी पैड भी बाँटे गए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिलों में मास्कों के साथ-साथ बड़े स्तर पर सैनेटरी नैपकिनों की बाँट की गई।उन्होंने बताया कि विभाग के मैसकट ‘सुखी भैनजी’ (मददगार आंगनवाड़ी वर्कर) के द्वारा अच्छे पोषण, देख-रेख, बाल सुरक्षा और बीमारी की रोकथाम संबंधी जागरूक करने के लिए बाकायदा आधार पर ऑनलाइन संदेश जारी किये जाते हैं।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD