Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एसजेवीएनएल ने राज्य रेडक्रास को एम्बूलेंस भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Jan 2021

Last updated on: Jan 05, 2021, 00:00 IST

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटिड ने आज राज भवन शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य रेडक्रास को एक एम्बूलेंस भेंट की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एसजेवीएनएल के अध्यक्ष और प्रबन्धन निदेशक नन्द लाल शर्मा द्वारा निगम की ओर से भेंट की गई एम्बूलेंस की चाबियां प्राप्त कीं। हिमाचल प्रदेश रेडक्रास कल्याण शाखा की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इसके माध्यम से आपात परिस्थितियों में मरीजों को सुविधा प्रदान करने और रेडक्रास की गतिविधियों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।श्री दत्तात्रेय ने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन करने के लिए एसजेवीएनएल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे अन्य संस्थानों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह समाज के गरीब व वंचित वर्गों के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए कार्यरत राज्य रेडक्रास को उदारतापूर्वक अंशदान के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने प्रदेश में जल विद्युत क्षमता के दोहन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए निगम के प्रयासों की सराहना की।डा. साधना ठाकुर ने राज्यपाल को शाखा की गतिविधियों से भी अवगत करवाया और कहा कि आने वाले दिनों में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।इसके उपरान्त, डा. साधना ठाकुर ने मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास केन्द्र शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय पाठक को एम्बूलेंस की चाबियां सौंपी।श्री नन्द लाल शर्मा ने एसजेवीएनएल द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों और विदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में राज्यपाल को अवगत करवाया।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर और राज्य रेडक्रास के महासचिव पी.एस. राणा, राज्य रेडक्रास के सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Raj Bhawan , Satluj Jal Vidyut Nigam Ltd , State Red Cross , Dr. Sadhana Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD