Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘आप’ ने किसानों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले भाजपा नेताओं को नोटिस भेजना किया शुरू : राघव चड्ढा

20 से ज्यादा बीजेपी नेताओं ने तथाकथित तौर पर देश के किसानों के लिए प्रयोग की अभद्र भाषा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 02 Jan 2021

Last updated on: Jan 02, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह-इंचार्ज व दिल्ली से विधायक राघव चड्ढ़ा ने मोगा में आज एक प्रेस कान्फ्रैंस के जरिए बताया कि किसानों ने अब भाजपा के नेताओं को उनकी अपमान जनक टिप्पणियों के लिए लीगल नोटिस भेजना शुरू कर दिया है और आम आदमी पार्टी इसमें किसानों को कानूनी सहायता और सलाह मुहैया करवा रही है। इस कड़ी में पहले 3 लीगल नोटिस किसानों द्वारा गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को भेज दिए गए हैं।राघव चड्ढ़ा ने कहा कि करीब 20 से ज्यादा बीजेपी नेताओं ने तथाकथित तौर पर देश के किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह, बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव आदि के नाम शामिल हैं।राघव चड्ढ़ा ने कहा कि, ‘किसानों ने मोदी सरकार से मदद की अपील की जिसके बदले उन्हें गालियां मिलीं। भाजपा के मंत्रियों, चुने हुए प्रतिनिधियों और नेताओं ने किसानों के लिए अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडा, दलाल और चीन-पाकिस्तान का एजेंट बताया। क्या भाजपा को हमारे देश के किसान आतंकवादी लगते हैं? अब किसान अपमान और गालियां नहीं सहने वाले हैं, किसान अब न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं। भाजपा के नेताओं की अपमानजनक, निंदनीय और कलंकित करने वाली टिप्पणियों के खिलाफ अदालत का रुख करने वाले किसानों को आम आदमी पार्टी कानूनी सलाह और सहायता देगी और हमारा ये विश्वास है कि जीत किसानों की ही होगी।’

राघव चड्ढा ने किसानों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के बारे में बताते कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 दिसंबर को किसानों के लिए कहा था, ‘किसान आंदोलन को भटकाने का काम किया जा रहा है। आंदोलन में किसानों के हित की बात नहीं हो रही है। किसान आंदोलन में विदेशी ताकतें घुस रही हैं। खलिस्तान और शरजील इमाम के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।’ इससे आहत होकर पंजाब के अमृतसर के छोटे से गांव जगदेव कालन के रहने वाले कुलदीप सिंह धालीवाल ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। वैसे ही गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने 17 दिसंबर को कहा था कि, ‘किसानों के नाम पर इस आंदोलन में देश-विरोधी, आतंकवादी, खलिस्तानी, कम्युनिस्ट और चीन समर्थक लोग शामिल हो गए हैं। हम देख सकते हैं कि वहां पिज्जा और पकौड़े खाए जा रहे हैं और ये सब वहां मुफ्त में मिल रहा है। देशी विरोधी ताकतें उन्हें प्रदर्शन करने के लिए लाखों रुपए दे रही हैं।’ इससे आहत होकर जालंधर के रहने वाले किसान रमणीक सिंह रंधावा ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर बिना शर्त किसानों से माफी मांगने और किसानों के खिलाफ बोले गए अपमान जनक शब्द वापस लेने की मांग की है।वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने ब्यान दिया था कि किसानों जो अंदोलन चल रहा है, उसे खालिस्तानियों द्वारा फंड दिया गया है। इसे आहत होकर संगरूर के किसान सुखविंदर सिंह सिद्धू (महिंदर सिंह सिद्धू) ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर बिना शर्त किसानों से माफी मांगने और किसानों के खिलाफ बोले गए अपमान जनक शब्द वापस लेने की मांग की है।इस मौके उनके साथ पूर्व सांसद प्रो. साधु सिंह, बीबी सरबजीत कौर माणूंके, मीत हेयर कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, प्रिंसीपल बुद्ध राम, कुलवंत पंडोरी, मनजीत सिंह बिलासपुर, मास्टर बलदेव सिंह (सभी विधायक), हरमनजीत सिंह जिला प्रधान मोगा, दीपक जिला सचिव, अमन रखड़ा जिला मीडिया इंचार्ज, तेजिन्दर बराड़ जिला खजांची, अवतार बंटी प्रबंधक, बीर सिंह, नसीब बावा, नवदीप संघा, अजय शर्मा, अमृतपाल सिद्धू, संजीव कोचर, अजमेर कालड़ा, मनप्रीत रिंकू, विक्रम घाती व गोलडी उपस्थित थे। 

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Harpal Singh Cheema , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Moga , Prof Baljinder Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD