मैरिटल रेप के खिलाफ आवाज उठाने का वक्त आ गया है : कृति कुल्हारी
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 29 Dec 2020
Last updated on: Dec 29, 2020, 00:00 IST
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति कुल्हारी ने मंगलवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम मैरिटल रेप के खिलाफ आवाज उठाए। कृति हाल ही में वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइन्ड द क्लोज्ड डोर्स' में नजर आईं, जो कि इसी जघन्य अपराध पर आधारित है। अभिनेत्री ने कहा, "'क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइन्ड द क्लोज्ड डोर्स' वैवाहिक जीवन में बंद दरवाजे के पीछे होने वाले मुद्दे पर प्रकाश डालती है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से एक आदमी प्यार के नाम पर अपने रिश्ते पर हावी हो जाता है और इसके किस तरह के नतीजे होते हैं। अब वक्त आ गया है कि हम मैरिटल रेप और हिंसा जैसे क्रूर अपराध के खिलाफ आवाज उठाए, जिसे समाज द्वारा बनाई गई खुशहाल शादी के टैबू के भीतर बढ़ावा मिलता है। यह एक दर्द है, जिसे शिक्षित और अशिक्षित महिलाएं चुपचाप सहती आ रही हैं।"सीरीज में कृति को अनुराधा के किरदार में देखा जा सकेगा, जो शादी के बाद अपनी पति के हिंसात्मक व्यवहार से पीड़ित है, जो पेशे से एक वकील है। सीरीज में इस किरदार को अभिनेता जिशु सेनगुप्ता ने निभाया है, जो पेशे से एक वकील है।