Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें ਜਿਹੜੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਣਾਇਆ, ਉਸਨੂੰ ਸਮਝਣ ਪੰਜਾਬੀ : ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया

 

आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में निकाय चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी

पूरी ताकत से चुनाव लड़ कर अकाली व कांग्रेसियों को करेंगे बाहर- जरनैल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2020

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब आने वाले स्थानीय निकाय व म्युनिसिपल कमेटियों का चुनाव अपने चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ पर लड़ेगी। यह ऐलान आज यहां पार्टी मुख्यालय से की गई प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान पार्टी इंचार्ज व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने संयुक्त तौर पर किया। इस मौके नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, विधायक कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रिंसिपल बुद्धराम, प्रो. बलजिन्दर कौर, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, मनजीत सिंह बिलासपुर, मास्टर बलदेव सिंह, रुपिंदर कौर रूबी, अमरजीत सिंह सन्दोआ, पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा के इलावा अन्य नेता उपस्थित थे।जरनैल सिंह ने कहा कि ‘आप’ की ओर से होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। यह चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर ही लड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहरों में बदलाव के लिए लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वह इस बार लोगों के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को अपना पार्षद चुनें। उन्होंने चुनाव में काम करने वाले सरकारी आधिकारियों को कहा कि वह बिना किसी दबाव के अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि किसी सरकार का दबाव स्वीकार करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि एक साल बाद यह कांग्रेस की सरकार बदल जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि स्थानीय निकाय व म्युनिसिपल कमेटियों में करोड़ों रुपए के घपले किए जाते हैं। ऐसे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जरूरी है कि एक पढ़े लिखे और योग्य व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि चुना जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव निशान ‘झाड़ू’ से गंदी हो चुकी राजनीति को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपने हकों के लिए कड़ाके की सर्द रातों में सडक़ों पर आंदोलन कर रहा है। मान ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री मोदी के सामने किसानों की आवाज उठा कर अपना एक फर्ज निभाया है। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले समय में जहां भी प्रधानमंत्री मोदी का सामना होगा वहीं किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harpal Singh Cheema , Jarnail Singh , Sarabjit Kaur Manuke , Kultar Singh Sandhwan , Aman Arora , Gurmeet Singh Meet Hayer , Principal Budhram , Prof Baljinder Kaur , Jai Kishan Singh Rodi , Kulwant Singh Pandori , Rupinder Kaur Ruby , Amarjit Singh Sandoya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD