Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अब दबाव वाली चीजें नहीं करना चाहतीं : राधिका आप्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2020

Last updated on: Dec 23, 2020, 00:00 IST

अभिनेत्री राधिका आप्टे ने महसूस किया है कि वह खो जाने के डर से सिर्फ बहुत काम कर रही थीं। लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्होंने तय कि अब वह दबाव वाला काम नहीं करेंगी।जूम कॉल पर राधिका ने आईएएनएस को बताया, "मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए आभारी हूं कि मुझे बहुत सारा काम मिला और मैंने काम करना तभी चुना है जब मैं इसे करना चाहती थी। लेकिन काम के साथ भी मैं बहुत सी चीजें कर रही थी, जो मेरे काम का हिस्सा हैं। मैं यह सब खो जाने के डर से कर रही थी या इसलिए कर रही थी कि दूसरे लोग भी ऐसा कर रहे थे। इस समय में जब कोई भी कुछ नहीं कर रहा था तो मैं भी शांत बैठी थी या तो इसे करना नहीं चाहती थी।"अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे एहसास हुआ कि अरे मैं इसे इसलिए करना चाहती थी क्योंकि दूसरे लोग ऐसा कर रहे थे। यदि वे नहीं करते तो मैं भी इसे नहीं करती। इसलिए, इसमें अंतर है कि आप जो वास्तव में करना चाहते हैं और जो आप दबाव के कारण कर रहे हैं। इन कुछ महीनों में मैंने यही सीखा है कि अब मैं दबाव के कारण काम नहीं करूंगी। देखते हैं ऐसा कितने समय तक रहता है।"राधिका ने 2005 की रिलीज 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' में एक छोटी सी भूमिका के साथ इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। इसके बाद 'शोर इन द सिटी', 'कबाली', 'फोबिया', 'बदलापुर' और लघु फिल्म 'अहल्या' आदि में काम किया।अभिनेत्री को 'फोबिया', 'बदलापुर', 'मांझी: द माउंटेन मैन', 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स', 'पैड मैन' और 'घोउल' की भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड नायिका की रूढ़ीवादी छवि को तोड़ने के लिए जाना जाता है।अभी राधिका द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 3 महिला जासूसों की कहानी पर बनी 'ए कॉल टू स्पाई' में नजर आ रही हैं। इसमें वह ब्रिटिश जासूस नूर इनायत खान की भूमिका निभा रही हैं। इस भूमिका की चुनौतियों को लेकर राधिका ने कहा, "किसी वास्तविक व्यक्ति का किरदार निभाना एक बहुत जिम्मेदारी होती है। उस पर मेरे पास इस किरदार को देखने के लिए कोई वीडियो क्लिप या कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे आप देख सकते हैं। इसके लिए केवल किताबें और तस्वीरें हैं।"स्पाई ड्रामा का निर्देशन लिडा डीन पिल्चर ने किया है। इसे सारा मेगन थॉमस ने लिखा और बनाया है। फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

 

Tags: Radhika Apte , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD