Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

यूथ क्लबों को खेल किटों का वितरण जल्द : सुखविन्दर सिंह बिंद्रा

वितरण प्रक्रिया सम्बन्धी नीति तैयार करने पर काम कर रहा है पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर , 03 Dec 2020

Last updated on: Dec 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड, यूथ क्लबों को खेल किटों का वितरण जल्द शुरू करेगा। यह खुलासा आज जि़ला प्रशासनिक कंपलैक्स मोहाली में हुई एक मीटिंग के दौरान बोर्ड के चेयरमैन इंजी. सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने किया।इंजी. बिंद्रा ने कहा कि इस मीटिंग का मंतव्य राज्यभर के सक्रिय यूथ क्लबों का पता लगाना और उनको खेल किटों के वितरण के लिए योजना बनाना है। मीटिंग के दौरान चेयरमैन ने यूथ क्लबों, रैड रिब्बन क्लबों और जि़ला एस.ए.एस. नगर की एन.एस.एस. ईकाईयों के साथ मुलाकात की और उनको उनके लिए पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई स्कीमों बारे अवगत करवाते हुए सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड और खेल विभाग, खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के नेतृत्व में राज्य के नौजवानों की शक्ति को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए निष्ठापूर्वक काम कर रहा है।चेयरपर्सन ने इस सम्बन्धी पंजाब के सभी जिलों का दौरा करने का ऐलान किया और आज इसके पहले चरण की शुरुआत एस.ए.एस. नगर जिले से की गई। मीटिंग के दौरान यूथ सेवाएं विभाग के डिप्टी डायरैक्टर डॉ. कमलजीत सिंह सिद्धू और सहायक डायरैक्टर श्रीमती रुपिन्दर कौर ने अपने विभाग के साथ सम्बन्धित सवालों के जवाब दिए।मीटिंग के दौरान पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रोग्राम अफ़सर मनिन्दर सिंह और जगजीत सिंह, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल गीगेमाजरा के प्रोग्राम अफ़सर बलदीप कौर, शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन और रिर्सच के नोडल अफ़सर सीमा मलिक और सरकारी कॉलेज मोहाली के नोडल अफ़सर मनीषा महाजन उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Punjab Pradesh Congress Committee , Ludhiana , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , S.A.S.Nagar Mohali , S.A.S.Nagar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD