Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान ने फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून लॉन्च किया

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 02 Dec 2020

Last updated on: Dec 02, 2020, 00:00 IST

बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड, (द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) ने पिछले साल मुंबई में लॉन्च किये, पहले फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो की सफलता के बाद, अब टाइम्स ग्रुपने मुंबई के पवई में, अपना दूसरा फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो आउटलेट हाल ही में, लॉन्च किया है। फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो के इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के साथ टाइम्स लाइफस्टाइल एंटरप्राइज के सीईओ संदीप दहिया भी मौजुद थे।फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून की यह पहली फ्रैंचाइज़ी है। जो,  बाल, मेकअप, नाखून और त्वचा में वैश्विक स्तर की सौंदर्य सेवाओं को, और खास तौर पर, प्रचलित सेवाओं को प्रदान करता है।लॉन्च के बारे में बात करते हुए, टाइम्स लाइफस्टाइल एंटरप्राइज के सीईओ, संदीप दहिया ने कहा, “हम अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर के सहयोग से हमारा पहला फ्रेंचाइजी स्टूडियो सैलून लॉन्च करते वक्त काफी उत्साहित हैं। सुंदरता की अवधारणा को परिभाषित करने में फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून 'अनुभवात्मक' भाग का नेतृत्व करना जारी रखेगा। " उन्होंने आगे कहा, "अगले 4 महीनों में, हम फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून को देश के चार शहरों में,  8 और नए स्थानों में विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं। वैश्विक स्तर की सौंदर्य सेवाओं में प्रचलित सेवाओं को  हजारों उपभोक्ताओं तक पहूँचाने का हमारा प्रयास हैं।"बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान ने कहा, “मैं फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून को देखकर बेहद प्रभावित हूं। मेरे लिए, सैलून बहुत ही एक खास और नीजी अनुभव हैं, जहां हर विजीट में हम 2-3 घंटे बिताते हैं। और इसलिए डिजाइन, आरामदायी अनुभव और वहाँ के वाइब्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून में, मैं महसूस कर रहीं हूँ की, यहाँ आकर तरोताजा लग रहा हैं।

“फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून में, विशेषज्ञता के साथ साथ नये प्रयोगों को भी महत्व दिया जाता हैं। यहाँ साहसी व्यक्तित्व के साथ सुंदरता का, उत्साह में ठाठ बांट का और सर्जनशीलता के साथ आराम का खयाल रखा जाता हैं।लॉन्च के बारे में बात करते हुए, फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून की फ्रैंचाइज़ी पार्टनर, मिस स्मिता बीजू ने कहा, “सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुडना यह मेरे और मेरी टीम के लिए बेहद गर्व और खुशी का मौका है। पिछले कुछ महीनों में, मैंने फेमिना फ्लॉन्ट टीम के साथ मिलकर काम किया है, और मैं सैलून में वैश्विक स्तर की सौंदर्य सेवाओं को और उसमें रहीं प्रचलित सेवाओं को एक साथ लाने के लिए उत्साहित हूं। "सुंदरता को समग्र रूप से देखते हुए, फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून, फिटनेस और पोषण आहार के क्षेत्र में डॉ. मिक्की मेहता और सांची एस. नायक इन विशेषज्ञों के साथ काम करता है। इसके साथ ही,  नम्रता नाईक ( त्वचा और नाखून की देखभाल में विशेषज्ञ) और तनवीर शेख (बालों की देशभाल में विशेषज्ञ) के साथ प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी के साथ भी काम करता है।पोषण आहार सलाहकार सांची एस. नायक, (फेमिना फ्लॉन्ट न्यूट्रिशन एक्सपर्ट) कहती है, “फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो नए स्थानों में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचता देखकर बहुत अच्छा लगता है। उनके साथ मेरा असोसिएशन काफी अच्छा रहा और मुझे यकीन है कि चांदीवली, पवई और उसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह काफी नया और अलग अनुभव होगा।”फेमिना फ्लॉन्ट को बधाई देते हुए, वैश्विक स्तर के अग्रणी स्वास्थ्य गुरु और कॉर्पोरेट लाइफ कोच डॉ. मिकी मेहता, (फेमिना फ्लॉन्ट फिटनेस एक्सपर्ट) ने टिप्पणी की, “सुंदरता के साथ फिटनेस को मिलाना एक नया दृष्टिकोण है। और मुझे फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून का हिस्सा बनने की खुशी है। मुझे यकीन है कि यह अवधारणा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचेंगी। ”

 

Tags: Zareen Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD