Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

डीसी ने सब डिविज़न फिलौर में चल रहे 28.59 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का लिया जायज़ा, समय पर मुकम्मल करन के हुक्म

स्मार्ट विलेज संघे खालसा का किया दौरा, पंचायत को एक लाख रुपए का चैक सौंपा

Listen to this article

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 26 Nov 2020

Last updated on: Nov 26, 2020, 00:00 IST

फिलौर में अलग -अलग योजनाओं अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्टों को उत्साहित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने गुरूवार को सब -डिविज़न फिल्लौर का दौरा किया और सम्बन्धित आधिकारियों के साथ मीटिंगें करने के अलावा कुछ प्रमुख स्थानीय उद्योगों का दौरा भी किया।डिप्टी कमिश्नर, जिन्होंने फिलौर में 7 घंटे से अधिक समय बिताया, ने अरबन इनवायरमैंट इम्परूवमैंट प्रोगराम (यूईआईपी), स्मार्ट विलेज कैम्पेन (एसवीसी) और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी स्कीमों के अंतर्गत चल रहे 28.59 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का जायज़ा लिया।उन्होंने आधिकारियों को फिल्लौर के चौतरफा विकास के लिए इन प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने को यकीनी बनाने के लिए कहा जिसमें सड़की ढांचे का विकास, सीवरेज स्कीमों समेत बहुत से कार्य शामिल हैं।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन राज्य सरकार की तरफ से चलाईं गई अलग-अलग योजनाओं का लाभ यकीनी बनाकर लोगों की सेवा करने के लिए वचनबद्ध है ताकि उन्हें किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट इस शहर में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी और किस्मत को बदलने में सहायक साबित होंगे।डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. फिल्लौर के दफ़्तर में आधिकारियों के साथ मीटिंग की, जहां उन्होंने आधिकारियों को इन प्रोजेक्टों को समय सिर मुकम्मल करन के निर्देश दिए। 

उन्होंने एस.डी.एम. फिलौर डॉ. विनीत कुमार को कहा कि वह हर पैंडिंग प्रोजैक्ट की रोज़मर्रा की आधार पर निगरानी करें।उन्होंने आधिकारियों को चेतावनी दी कि लोगों की सेवा में किसी किस्म की कोताही नहीं होनी चाहिए।डिप्टी कमिश्नर ने मॉडल गांव संघे खालसा का दौरा किया और गांव को एक माडल गांव में तबदील करने के लिए पंचायत के प्रयासों  की सराहना की। उन्होंने दूसरी पंचायतों को संघे खालसा गांव की पंचायत के नक्शे कदमों पर चलने के लिए कहा, जिसन अपने गांव का सर्वपक्षीय विकास यकीनी बनाया है। उन्होंने इस मौके गांव संघे खालसा की पंचायत को एक लाख रुपए का चैक भी भेंट किया।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने क्रिमिका के फूड प्रोसेसिंग यूनिट और आटोमोबायल इंडस्ट्री जीएनए का दौरा भी किया, जहां उन्होंने दोनों उद्योगों को स्थानीय  नौजवानों को अधिक से अधिक रोज़गार के मौके मुहैया करवाने की अपील की। बेरोजगार नौजवानों को रोज़गार के मौके मुहैया करवा कर घर-घर रोज़गार योजना को जिले में बड़े स्तर पर सफल बनाने के लिए स्थानीय उद्योगों का सहयोग मांगा।डिप्टी कमिश्नर ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का भी दौरा किया और संस्था की तरफ से जैविक खेती, डेयरी प्रोजेक्टों समेत चलाईं जा रही अलग -अलग गतिविधियों का जायज़ा लिया।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Phillaur , Urban Environment Improvement Program , UEIP , Smart Village Campaign , SVC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD