Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

यूरिया खाद सहकारी सभाओं द्वारा किसानों तक पहुंचाने का प्रबंध करे पंजाब सरकार - कुलतार सिंह संधवां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2020

Last updated on: Nov 20, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के किसान विंग के पदाधिकारियों की ओर से आज बठिंडा में विधायक और किसान विंग पंजाब के प्रधान कुलतार सिंह संधवां के नेतृत्व में यूरिया खाद लेने के लिए भारी दिक्कतों का सामना कर रहे किसानों की मुश्किलें सुनी, एकत्रित किसानों ने बताया कि वह लगभग चार दिनों से रोजाना ही खाद लेने के लिए ढेरों परेशानियों का सामना कर रहे हैं, परंतु प्रबंधों की कमी के कारण खाद लेने से वंचित हैं।किसानों से बातचीत करने के उपरांत संधवां और उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गज्जणमाजरा ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से रेल पटरियां खाली होने के बावजूद माल गाड़ीयां बंद करके पंजाब के किसानों और व्यापारियों को आर्थिक तौर पर तबाह करने की नीति पर चल रही है।किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र की ओर से यूरिया की सप्लाई रोकने के कारण किसानों की सहायता पंजाब में बठिंडा और नंगल के खाद  यूनिटों पर ही निर्भर रह गई है। जिस कारण रोजाना सैंकड़ों की संख्या में किसान भूखे-प्यासे इन यूनिटों के समक्ष ढेरों दिक्कतों का सामना करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, परंतु पंजाब का कैप्टन यह सब कुछ से बेखबर अपने महलों में ऐश कर रहा है। किसान नेताओं ने किसानों को मिलने के उपरांत नैशनल फर्टिलाइजर लिमिटिड की बठिंडा यूनिट के प्रमुख से मिल कर किसानों को बिना परेशानी के खाद मुहैया करवाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा।कुलतार सिंह संधवां, जसवंत सिंह गज्जणमाजरा और महेन्दर सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन सरकार पंजाब के खाद यूनिटों की खाद सहकारी सभाओं के द्वारा किसानों तक पहुंचाने के लिए जरुरी कदम तुरंत उठाए। इस मौके एडवोकेट नवदीप सिंह जीदा जिला प्रधान बठिंडा, सुखजीत सिंह ढिल्लवां जिला प्रधान आम आदमी पार्टी फरीदकोट, गुरजंट सिंह सिबीया प्रधान बठिंडा देहाती और अन्य भी पार्टी वर्कर उपस्थित थे।   

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , AAP Punjab , Kultar Sandhwan , Jaswant Singh Gajjanmajra , Mahinder Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD