Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इस अद्भूत सपने को जीने के लिए मैं हमेशा आभारी हूं : शेन वॉटसन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2020

Last updated on: Nov 03, 2020, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वॉटसन ने टी20 स्टार्स डॉट कॉम पर ' मैं संन्यास की घोषणा करता हूं' शीर्षक से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने यह बात कही है। वॉटसन ने कहा, " जैसे ही एक अद्भुत चैप्टर बंद होता है, एक और बहुत ही रोमांचक खुल जाता है। सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मेरे लिए अच्छा किया। संन्यास लेने का यह फैसला काफी कठिन होने वाला है लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा।" 2002 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले वॉटसन ने आस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14000 से भी अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 291 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वॉटसन ने वीडियो में कहा, " यह सब एक सपने के रूप में शुरू हुआ। एक युवा बच्चे के रूप में, जब मैं पांच साल का था तब टेस्ट मैच देख रहा था, मैंने अपनी मां से कहा कि मैं आस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलना चाहता हूं। अब जैसा कि मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। मैं वास्तव में इस अद्भूत सपने को जीने के लिए हमेशा आभारी हूं।" 39 वर्षीय वॉटसन ने आईपीएल में अब तक 145 मैचों में 137.91 की औसत से 3874 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं और साथ एक हैट्रिक सहित 92 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी कर चुके हैं। वॉटसन की चेन्नई टीम आईपीएल-13 से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। आईपीएल-13 में वॉटसन के बल्ले से 11 मैचों में 299 रन ही निकले हैं। वॉटसन ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खिताब जीता है। इसके अलावा वह 2008 और 2013 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , CSK , Chennai Super Kings , Shane Watson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD