Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली कैपिटल्स जीती, दूसरे स्थान पर रहते हुए किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 02 Nov 2020

Last updated on: Nov 02, 2020, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिल्ली ने सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से मात दे लगातार दूसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। हार के बाद भी बेंगलोर हालांकि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। दिल्ली दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जाएगी।बेंगलोर देवदत्त पडिकल (50 रन, 41 गेंद, 5 चौके) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई। शिखर धवन (54 रन, 41 गेंद, 6 चौके) और अजिंक्य रहाणे (60 रन, 46 गेंदें, 5 चौके, 1 छक्का) की जुझारू पारियों के दम पर दिल्ली ने यह लक्ष्य 19 ओवरों में हासिल कर लिया।दिल्ली के सामने लक्ष्य तो आसान था, लेकिन जरूरी था कि वह शुरुआत अच्छी करे। हालांकि पृथ्वी शॉ (9) जल्दी आउट हो गए जिसके कारण शुरुआत में उसके ऊपर दबाव आ गया। इस दबाव को हटाया भारत के दो अनुभवी बल्लेबाजों- धवन और रहाणे ने। 10 ओवरों में इन दोनों ने टीम के स्कोर को 81 रनों तक पहुंचा दिया।यहां से दिल्ली को 10 ओवरों में 72 रन चाहिए थे।धवन ने अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। 

अर्धशतक पूरा करने के बाद धवन, शहबाज एहमद की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे। धवन और रहाणे के बीच 88 रनों की साझेदारी की।धवन के जाने के बाद रहाणे ने अपना इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। एहमद ने दिल्ली के कप्तान श्रयस अय्यर (7) को आउट कर दिल्ली का तीसरा विकेट दिलाया, लेकिन यहां से दिल्ली के लिए जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई थी।रहाणे की पारी का अंत भी इस बीच हो गया। वॉशिंगटन सुदर की गेंद पर दुबे ने रहाणे का कैच पकड़ा।ऋषभ पंत (नाबाद 8) मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 10) ने आखिरी में दिल्ली को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।बेंगलोर के लिए इस मैच में एक बार फिर उसके बड़े धुरंधर विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स विफल रहे। कोहली के पास अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने का मौका था, लेकिन वो रविचंद्रन अश्विन की चाल में फंस गए। डिविलियर्स अंत के ओवरों में टीम के लिए तेजी से रन नहीं बना पाए।पडिकल के साथ उतरे जोशुआ फिलिपे (12) को कैगिसो रबादा ने शुरू में आउट कर दिया था। पडिकल ने फिर कोहली के साथ मिलकर टीम के बड़े स्कोर की बुनियाद बनानी शुरू की, लेकिन कोहली स्टोइनिस को कैच दे पवेलियन लौट लिए। कोहली ने 29 रन बनाए।क्रिस मौरिस (0), दुबे (17) जल्दी आउट हो गए। इन दोनों से पहले हालांकि पडिकल भी नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हो गए।अंत में डिविलियर्स ने कुछ शॉट्स लगा उम्मीद जगाई की वह टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाएंगे, लेकिन दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए। उन्होंने 35 रन बनाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Royal Challengers Bangalore , Delhi Capitals , Abu Dhabi , Ajinkya Rahane , Shikhar Dhawan , Shahbaz Ahmed , Anrich Nortje , #DCvRCB , #YehHaiNayiDilli , #Dream11IPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD