Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईपीएल-13 : आखिरी मैच जीत चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन पंजाब ने पंजाब को प्लेऑफ से किया बाहर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 01 Nov 2020

Last updated on: Nov 01, 2020, 00:00 IST

तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स तो बहुत पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर हो चुकी है, लेकिन रविवार को उसने किंग्स इलेवन पंजाब का खेल बिगाड़ दिया। चेन्नई ने शेख जाएद स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ खेला गया मैच नौ विकेट से जीता और पंजाब को प्लेऑफ की रेस बाहर कर दिया। चेन्नई को जीत के लिए 154 रन बनाने थे जो उसने ऋतुराज गायकवाड के लगातार तीसरे अर्धशतक के दम पर बना लिए।इस जीत से चेन्नई ने पंजाब का खेल बिगाड़ दिया। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी, लेकिन चेन्नई ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।पंजाब ने दीपक हुड्डा (नाबाद 62 रन, 30 गेंदें, 3 चौके, 4 छक्के) की आखिरी ओवरों में खेली गई बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए थे। चेन्नई ने गायकवाड (नाबाद 62, 49 गेंदें, 6 चौके, 1 छक्का) की बदौलत 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।इन-फॉर्म बल्लेबाज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने पंजाब का काम बिगाड़ने की शुरुआत की। पावरप्ले में इन दोनों ने 57 रन टीम के स्कोरबोर्ड पर टांग पंजाब की मुसीबतों को बढ़ा दिया। पंजाब को किसी भी तरह से विकेटों की जरूरत थी।उसे यह जरूरी विकेट लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिला ही दिया था। 

मनदीप सिंह ने ऋतुराज का गली पर नीचा कैच पकड़ा जिस पर अंपायरों को संदेह हुआ और तीसरे अंपायर की तरफ रुख किया गया जिन्होंने पाया कि गेंद जमीन पर लगी है।क्रिस जोर्डन ने हालांकि 82 के कुल योग पर डु प्लेसिस को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। डु प्लेसिस ने 34 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। पंजाब फिर दूसरा विकेट नहीं ले सकी।डु प्लेसिस के बाद आए अंबाती रायडू (नाबाद 30) ने फिर गायकवाड़ का साथ दे दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर चेन्नई को जीत दिलाई।गेंदबाजों से पहले पंजाब की बल्लेबाजी भी नहीं चली थी। इस मैच में लोकेश राहुल के पुराने जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ही पारी की शुरुआत करने आए। दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए 48 रन जोड़े। मंयक (26) लुंगी एनगिडी की गेंद पर प्लेड ऑन हो गए। एनगिडी ने ही राहुल (29) को बोल्ड किया।यहां से फिर पंजाब के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। निकोलस पूरन (2) को शार्दूल ठाकुर ने आउट किया। लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने क्रिस गेल (12) को एलबीडब्ल्यू कर पंजाब का चौथा विकेट गिरा दिया। मनदीप सिंह (14) को रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।पंजाब का 150 के स्कोर तक पहुंचना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन हुड्डा ने आखिरी ओवरों में टीम की नैय्या को अपने हाथ में लिया और 150 का आंकड़ा पार करा दिया।उनके साथ जोर्डन चार रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Ravindra Jadeja , MS Dhoni , Chennai Super Kings , Kings XI Punjab , #WhistlePodu , Yellove , #WhistleFromHome , #CSKvKXIP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD