Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार, बेंगलोर को 5 विकेट से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 28 Oct 2020

Last updated on: Oct 28, 2020, 00:00 IST

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अहम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद मौजूदा विजेता मुंबई के 16 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर चुकी है। हालांकि बाकी कुछ टीमें भी 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं और ऐसे में रन रेट काफी मायने रखेगी। इसी कारण अब प्लेऑफ की जंग रोचक हो गई है।बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिकल (74 रन, 45 गेंदें, 12 चौके, 1 छक्का) की मदद से 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। मुंबई सूर्यकुमार यादव (नाबाद 79, 43 गेंद, 10 चौके 3 छक्के) की आक्रामक पारी के दम पर 19.1 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम करने में सफल रही।मुंबई के लिए लक्ष्य मुश्किल नहीं था। उसने 10 ओवरों में 70 रना बना लिए थे वो भी दो विकेट खोकर।क्विंटन डी कॉक (18) को मोहम्मद सिराज ने आउट कर बेंगलोर को पहला झटका दिया था। फिर बेंगलोर के ट्रम्प कार्ड युजवेंद्र चहल ने ईशान किशन (25) को पवेलियन भेज दिया। शुरुआती 10 ओवरों में मुंबई ने यही दोनों विकेट खोए थे। उसकी जीत की उम्मीदें पूरी तरह से जिंदा थीं।11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई ने अपना तीसरा विकेट खोया। सौरव तिवारी (5) को सिराज ने अपना दूसरा शिकार बनाया। चहल न फिर क्रुणाल पांड्या (10) को आउट कर बेंगलोर को मैच में लाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से बेंगलोर की परेशानियों को बढ़ाया।हार्दिक पांड्या (17) ने दो शानदार छक्के लगा रन और गेंद के अंतर को कम किया। वह क्रिस मौरिस का शिकार बने। सूर्यकुमार ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर चौका मार मुंबई को जीत दिलाई। 

कीरन पोलार्ड चार रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले, बेंगलोर को जिस तरह की शुरुआत मिली थी उससे लग रहा था कि टोम 180-190 के स्कोर तक आसानी से जा सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के आउट होने से टीम की बल्लेबाजी बिखर गई और बेंगलोर को सम्मानजनक स्कोर से ही संतोष करना पड़ा।एरॉन फिंच के स्थान पर टीम में आए जोशुआ फिलिपे (33) ने पडिकल के साथ मिलकर आक्रामक शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए पडिकल और फिलिपे की जोड़ी ने 71 रन बनाए।लेग स्पिनर राहुल चहर ने फिलिपे को अपनी फिरकी में फंसा क्विंटन डी कॉक के हाथों स्टम्पिंग करा उनकी पारी का अंत किया।कप्तान कोहली (9) के सामने पोलार्ड ने बुमराह को लगा दिया और बुमराह ने कोहली को आउट कर अपना काम किया। अब डिविलियर्स मुंबई के लिए खतरा हो सकते थे। उनके लिए कप्तान पोलार्ड ने गेंद अपने हाथ में थामी। पोलार्ड, डिविलियर्स का विकेट लेने में सफल रहे।फिर बुमराह ने 17वें ओवर में पहले शिवम दुबे (2) और फिर पडिकल को आउट कर बेंगलोर को बड़े झटके दिए। मौरिस (4) भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए।यहां से बेंगलोर की मजबूत स्कोर उम्मीद मिट्टी में मिल चुकी थी। गुरकीरत सिंह (नाबाद 14) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 10) ने टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Jasprit Bumrah , Suryakumar Yadav , Abu Dhabi , Mumbai Indians , Royal Challengers Bangalore , RCB , Devdutt Padikkal , #OneFamily , #MumbaiIndians , #MI , #Dream11IPL , #MIvRCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD