Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आईपीएल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट : सौरव गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Oct 2020

Last updated on: Oct 28, 2020, 00:00 IST

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा 13वें सीजन को मिल रही वर्चुअल दर्शकों की संख्या और रेटिंग से काफी खुश हैं। आईपीएल का आयोजन पहले मार्च में किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।बीसीसीआई ने बाद में इसका आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में करने का फैसला किया था।गांगुली ने स्टार स्पोटर्स के क्रिकेट लाइव शो में कहा, "अविश्वसनीय और मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ। जब हम स्टार (ड्रीम 11 आईपीएल का आधिकारिक प्रसारणकर्ता) और इससे संबंधित सभी लोगों के साथ चर्चा कर रहे थे - अगर हमें इस साल इसका आयोजन करना है और टूर्नामेंट से एक महीने पहले, हम इस पर विचार कर रहे थे, क्या ऐसा हो सकता है या नहीं, बायो बबल का क्या अंतिम परिणाम होगा और क्या यह सफल होगा।"उन्होंने कहा, "हमने अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया क्योंकि हम सभी के जीवन में सामान्य स्थिति लाना चाहते थे और खेल को वापस लाना चाहते थे। इसे मिल रही प्रतिक्रिया से मैं हैरान नहीं हूं। यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है।"आईपीएल के 13वें सीजन के पहले सप्ताह में करीब 26 करोड़ 90 लाख लोगों ने मैच देखा था, जोकि पिछले साल की तुलना में प्रति मैच 1.1 करोड़ ज्यादा है।टीवी की व्यूवरशिप मॉनिटर करने वाली एजेंसी बार्क नील्सन ने 'टेलीविजन व्यूवरशिप एंड एडवरटाइजिंग कंजम्पशन ऑफ आईपीएल-13 2020' नामक अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा संस्करण के पहले सप्ताह में प्रत्येक मिनट में दर्शकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी इजाफा देखने को मिला है।आईपीएल 13 में कई सुपर ओवर हो चुके हैं और यह कई रोमांचक संघर्षों का गवाह बना है।उन्होंने कहा, " इतने सारे सुपर ओवर हुए, हमने हाल ही में एक डबल सुपर ओवर देखा, हमने शिखर धवन की बल्लेबाजी देखी, हमने रोहित शर्मा को देखा, हमने सभी युवा खिलाड़ियों को देखा और हमने लोकेश राहुल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की अंकतालिका में नीचे से ऊपर की वापसी देखी।"गांगुली ने कहा, "आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। मैं आपको बता सकता हूं कि इस साल आईपीएल एक सफल रहा है चाहे वो रेटिंग के मामले में हो या खेल को देखने वालों की संख्या के मामले में।"टूर्नामेंट का लीग चरण इस सप्ताह समाप्त होने वाला है जबकि अगले सप्ताह प्लेऑफ खेला जाएगा और इसका फाइनल 10 नवंबर को दुबई में होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , BCCI President Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD