Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

आंध्र पुलिस ने हैदराबाद के डॉक्टर को अपहर्ताओं से छुड़ाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 28 Oct 2020

Last updated on: Oct 28, 2020, 00:00 IST

पुलिस ने यहां बुधवार को एक डॉक्टर को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। हैदराबाद में उसके अस्पताल से पांच बुर्का पहने व्यक्तियों ने उसे अगवा कर लिया था। मंगलवार को डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि 58 वर्षीय बेहजस हुसैन को बुधवार की तड़के हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार को रोककर अनंतपुर जिले में पुलिस ने बचाया था।पुलिस ने एक अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे।डॉक्टर जो रियल एस्टेट कारोबार में भी हैं, को राजेंद्रनगर के किस्मतपुर में स्थित उनके अस्पताल से पांच बुर्का पहने लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया था।अपहरण के बाद, उनके परिवार को मोबाइल फोन पर एक वॉइस मैसेज मिला लेकिन ऑडियो स्पष्ट नहीं था। उन्होंने साइबराबाद पुलिस से संपर्क किया, जिसने एक मामला दर्ज किया और डॉक्टर को बचाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।साइबराबाद पुलिस ने हैदराबाद के आसपास और पड़ोसी आंध्र प्रदेश में सभी जांच चौकियों को भी सतर्क कर दिया था।पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद, डॉक्टर को अपहर्ताओं द्वारा हैदराबाद में एक अज्ञात स्थान पर एक कमरे में रखा गया था, जो मराठी बोल रहे थे।बाद में, उन्हें चार सदस्यीय टीम को सौंप दिया गया और टीम को बेंगलुरु/शिमोगा जाने के लिए कहा गया।अपहर्ताओं ने बिटकॉइन में फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।अनंतपुर पुलिस ने कहा कि उन्होंने अनंतपुर में कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे कन्नगनपल्ली की ओर भाग गए।पुलिस ने कहा, "चारों ओर से घेरने के बाद, संजय नाम के एक आरोपी के साथ वाहन को पकड़ा गया, जबकि तीन अन्य पास के खेतों की ओर भाग गए।"डॉक्टर के हाथ और पैर बंधे हुए थे। उन्हें बचा लिया गया।पुलिस को संदेह है कि कुछ लोगों जिनके साथ डॉक्टर का वित्तीय या संपत्ति

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Hyderabad , Cyberabad Police , Andhra Pradesh , Anantapur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD