Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में लौटा, दिल्ली का इंतजार कायम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 27 Oct 2020

Last updated on: Oct 27, 2020, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 88 रनों से हरा दिया। दिल्ली की यह लगातार तीसरी हार है। इसी के साथ हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा और दिल्ली के इंतजार को बढ़ा दिया। दिल्ली को क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक मैच में जीत चाहिए।इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस सीजन का अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्र्दशन करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। रिद्धिमान साहा (87 रन, 45 गेंदें, 12 चौके, 2 छक्के) और कप्तान डेविड वार्नर (66 रन, 34 गेंदें, 8 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन पारियों के दम पर 2016 की विजेता ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 219 रन बनाए।दिल्ली की जिस तरह की बल्लेबाजी है उसे देखकर उम्मीद की जा सकती थी कि वह इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन बल्लेबाजों के बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिल्ली की नाक में दम किया। दिल्ली 19 ओवरों में 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए।पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शिखर धवन से उम्मीदें थीं, लेकिन संदीप शर्मा ने उन्हें पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। धवन इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए।अभी तक निचले क्रम की जिम्मेदारी संभालते आ रहे मार्कस स्टोयनिस (5) को इस मैच में तीन नंबर पर भेजा गया। शाहबाज नदीम की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए स्टोयनिस, वार्नर के हाथों लपके गए।फिर आए राशिद खान ने अपना काम किया और शिमरन हेटमायेर (16), अजिंक्य रहाणे (26) के विकेट चटका दिल्ली को बेहद खराब स्थिति में डाल दिया। 

यहां दिल्ली का स्कोर 55/4 था।कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर थी और इन्हीं दोनों के दम पर टीम की जीत का दारोमदार था, लेकिन विजय शंकर ने अय्यर को आउट कर दिया। अय्यर सात रन ही बना पाए।राशिद ने फिर अक्षर पटेल (1) को आउट कर दिल्ली का छठा विकेट गिरा दिया। कैगिसो रबादा (3) को टी.नटराजन ने बोल्ड किया।पंत को संदीप शर्मा ने आउट कर दिल्ली की थोड़ी बहुत उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। पंत ने 36 रन बनाए।रविचंद्रन अश्विन ने (7) और एनरिक नॉर्खिया (1) नौवें और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। तुषार देशपांडे 20 रन बनाकर नाबाद रहे।हैदराबाद के बल्लेबाजों से इस मैच में वो बल्लेबाजी देखने को मिली जिसकी अभी तक इस सीजन में उनसे किसी ने उम्मीद नहीं की थी, तब तो बिल्कुल नहीं जब जॉनी बेयरस्टो जैसा बल्लेबाज बाहर हो।उनकी जगह आए साहा ने हालांकि बेयरस्टो की कमी खलने नहीं दी और उन्हीं के अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी की। कप्तान वार्नर के साथ मिलकर साहा ने टीम को आक्रामक शुरूआत दिलाई।दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी क्रम को चाहे रबादा हों, नॉर्खिया, रविचनद्रन अश्विन हों चाहे कोई और, इन दोनों ने सभी पर कड़े प्रहार किए।पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 107 रन जोड़े वो भी 10 ओवर से पहले। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन ने वार्नर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।साहा लेकिन रुके नहीं। उन्होंने पूरी कसर निकाली और मनीष पांडे (नाबाद 44) उनके साथ-साथ चले। इन दोनों ने 63 रन जोड़े। साहा शतक पूरा नहीं कर सके। नॉर्खिया ने अय्यर के हाथों कैच करा साहा की पारी का अंत 15वें ओवर में कर दिया।मनीष ने फिर तेजी दिखाई और केन विलियम्सन ने स्ट्राइक रोटेट करने का काम किया। मनीष ने नाबाद 44 रन बनाए। विलियम्सन ने नाबाद 11 रन बना टीम को विशाल स्कोर दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Rashid Khan , Wriddhiman Saha , SunRisers Hyderabad , SRH , Delhi Capitals , #SRHvDC , #OrangeArmy , #KeepRising , Dubai , David Warner , IPL2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD