Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गेल ने बताया, सुपर ओवर से पहले गुस्सा और निराश थे

Listen to this article

5 Dariya News

दुबई , 18 Oct 2020

Last updated on: Oct 18, 2020, 00:00 IST

किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दिलाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि सुपर ओवर से पहले वो घबराए हुए नहीं थे लेकिन गुस्सा और निराश थे। पंजाब और मुंबई के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा था और दूसरा सुपर ओवर खेला गया था जहां गेल ने टीम को जीत दिलाई थी। मैच के बाद गेल ने अपनी टीम के मयंक अग्रवाल से कहा, "नहीं मैं घबराया हुआ नहीं था। मैं गुस्सा और निराश था कि हम अपने आप को इस स्थिति में लाए।" दोनों टीमों ने 20-20 ओवरों में समान 176 का स्कोर किया था और फिर मैच सुपर ओवर में गया था। पहले सुपर ओवर में भी दोनों टीमें पांच-पांच रन बना सकी थी और मैच टाई रहा था इसके बाद मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर में निकला था। मोहम्मद शमी ने पहले सुपर ओवर में मुंबई के दो बेहतरीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक को छह रन नहीं बनाने दिए थे। गेल ने कहा, "शमी मैन ऑफ द मैच हैं। रोहित और डी कॉक के सामने छह रनों का बचाव करना यह शानदार है। मैंने आपको नेट्स में खेला है और जानता हूं कि आप यॉर्कर को अच्छे से डाल सकते हो। आज भी वो आए और हमारे लिए अपना काम किया।" अपने प्रदर्शन पर शमी ने कहा, "यह काफी मुश्किल था। सुपर ओवर में जब आपको 15-17 रन बचाने होते हैं तो यह अलग चीज होती है। आपको पता होता है कि आप यह कर सकते हो। लेकिन जब गलती की संभवनाएं न के बराबर होती हैं तो आप उस बात पर फोकस करते हो जो आप अच्छा कर सकते हो। मुझे अपने आप में बहुत विश्वास है। मैं जब भी अपने गेंदबाजी मार्क पर वापस जाता हूं तो मैं अपने आप से कहता हूं कि पिछली गेंद शानदार थी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , #IPL2020 , Dubai , Super Over , Kings XI Punjab , KXIP , Mumbai Indians , KL Rahul , Nicholas Pooran , Jasprit Bumrah , Mayank Agarwal , Quinton de Kock , Kieron Pollard , Mohammed Shami , Chris Gayle , #SaddaPunjab , #KXIP , #MIvKXIP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD