Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं: मानुषी छिल्लर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Oct 2020

Last updated on: Oct 16, 2020, 00:00 IST

पूर्व ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म के सेट पर आने के लिए उत्साहित हैं। मानुषी आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय के साथ बॉलीवुड की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं 'पृथ्वीराज' के सेट पर वापस आने के लिए रोमांचित हूं, क्योंकि मैंने इस लाइफ को बुरी तरह से मिस किया है। मैं हर दिन शूटिंग के लिए तैयार हूं, क्योंकि मैं बहुत कुछ सीख रही हूं और मुझे यह पसंद आ रहा है। मैं अक्षय सर के साथ सेट पर होने के लिए उत्साहित थी, क्योंकि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और बहुत कुछ सीखना बाकी है।" मानुषी ने खुलासा किया कि अक्षय ने उन्हें काम के लिए बहुत प्रोत्साहित किया और वह इसके लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा, "मैं टीम के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं और हर कोई का सहयोग मिला है। जब आप डेब्यू करते हैं तो यह कठिन होता है और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। अक्षय सर सहित हर कोई बहुत सहयोगी और उत्साह बढ़ाने वाला है।" 'पृथ्वीराज', पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म है। कोरोनावायरस महामारी का देश में प्रकोप फैलने से पहले फिल्म ने अपने फिल्मांकन का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया था। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं, जिन्होंने टेलीविजन महाकाव्य 'चाणक्य' और पीरियड ड्रामा 'पिंजर' बनाया था।

 

Tags: Manushi Chhillar , Prithviraj , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD