Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

आईपीएल-13 : पंजाब और गेल की विजयी वापसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 15 Oct 2020

Last updated on: Oct 15, 2020, 00:00 IST

किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) की जिम्मेदारी भरी पारी और क्रिस गेल (53) के तूफान के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह इस संस्करण में दूसरी जीत है और यह दोनों जीतें उसे बेंगलोर के खिलाफ ही मिली हैं। बेंगलोर ने विराट कोहली (48 रन, 39 गेंद, 3 चौके) और आखिरी में क्रिस मौरिस (नाबाद 25 रन, 8 गेंद) की पारियों के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। पंजाब ने रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन के छक्के के दम पर यह जीत हासिल की। पंजाब ने सिर्फ दो विकेट खोए। राहुल और उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (45) ने टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 78 रन जोड़े। मयंक अच्छा खेल रहे थे लेकिन चतुर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनको बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद आए क्रिस गेल ने राहुल का साथ दिया। गेल शुरुआत में धीमा खेले लेकिन पैर जमाने के बाद उन्होंने अपने शॉट लिए। इन दोनों के जमने के बाद पंजाब की जीत पक्की थी। गेल इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे। वह पारी की शुरुआत करने तो नहीं आए लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज वही रहा जिसके लिए वो जाने जाते हैं। मैच हालांकि आखिरी ओवर में रोमांचक बन गया। पंजाब को छह गेंदों पर दो रन चाहिए थे। 

गेल, चहल द्वारा फेंके गए ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर रन नहीं ले सके। तीसरी गेंद पर गेल ने एक रन लिया,राहुल ने चौथी गेंद खाली निकाल दी और पांचवीं गेंद पर गेल रन आउट हो गए। एक गेंद पर एक रन चाहिए था। मैच सुपर ओवर में जाता दिख रहा था लेकिन पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का मार टीम को जीत दिला दी। राहुल ने अपनी नाबाद पारी में 49 गेंदों का सामना कर एक चौका और पांच छक्के मारे। गेल ने 45 गेंदें खेली और पांच छक्के के अलावा एक चौका मारा। शारजाह के मैदान पर जहां शुरुआती मैचों में रन बरसे थे वहीं विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज इस मैच में शांत ही रहे। कोहली ने हालांकि 48 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम ने डिविलियर्स को छठे नंबर भेजा जो न टीम के लिए अच्छा रहा न डिविलियर्स के लिए। वो सिर्फ दो रन ही बना सके। टीम को देवदत्त पडिकल (18) और एरॉन फिंच (20) ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। पहले पडिकल आउट हुए जिन्हें अर्शदीप सिंह ने पूरन के हाथों कैच कराया। मुरुगन अश्विन ने फिंच को आउट कर बेंगलोर का स्कोर 62/2 कर दिया। अश्विन ने फिर डिविलियर्स के स्थान पर आए वॉशिंगटन सुंदर (13) को आउट किया। शिवम दुबे (23) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। क्रिस जोर्डन की गेंद पर वह विकेट के पीछे लोकेश राहुल के हाथों लपके गए। दुबे के बाद आए डिविलियर्स कमाल नहीं कर सके। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। शमी ने ही कोहली को पवेलियन भेजा। मौरिस ने फिर आखिरी में आकर टीम के 170 के स्कोर के पास पहुंचने की उम्मीदों को पूरा किया। मौरिस और इसुरु उदाना (नाबाद 10) ने आखिरी ओवरों में 24 रन बना टीम को 171 के स्कोर तक पहुंचाया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Sharjah , Kings XI Punjab , KXIP , Royal Challengers Bangalore , RCB , K.L. Rahul , Kannur Lokesh Rahul , Chris Gayle , Mayank Agarwal , Sharjah Cricket Stadium , #SaddaPunjab , #IPL2020 , #KXIP , #RCBvKXIP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD