Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सुनील छेत्री ने कोहली से कहा, जीत से ज्यादा हार से सीखा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 15 Oct 2020

Last updated on: Oct 15, 2020, 00:00 IST

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि उन्होंने अपने जीवन में जीतों से ज्यादा हार से सीखा। छेत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि जीवन में मैंने जीत से ज्यादा हार से सीखा है। मैं जब कुछ समय के लिए लगतार जीत रहा था तो मुझे लगा कि मैं लापरवाह सा हो गया था।" छेत्री की बात से कोहली सहमत दिखे और कहा, "हां, आप समझते हैं कि आप जीत से ज्यादा हार से सीख सकते हैं। जब आप जीतते हैं तो आप कई चीजों पर शायद ही ध्यान देते हो। लेकिन मैंने महसूस किया है कि हमें जीत पर भी गौर करना चाहिए। आपके पास सुधार करने और बेहतर होने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है। अगर आप हार और जीत में निरंतरता बनाए रखते हैं तो आगे जाकर ज्यादा संतुलित हो जाएंगे।" छेत्री भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं जबकि पूरे विश्व में वह इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने जब छेत्री से उनकी प्ररेणा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "किसी तरह की तुलना नहीं। मैं इसे लेकर खुशी महसूस करता हूं और भूल जाता हूं। फुटबाल खेलना मजा है और फिर जो प्यार मिलता है वो अविश्वनस्नीय है। मैंने कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं था।" उन्होंने कहा, "मेरे पास जो है मैं वो सब दे देना चाहता हूं। मैं दबाव नहीं लेता। मैं सिर्फ इसका लुत्फ लेता हूं क्योंकि मैं एक ऐसी जिंदगी जी रहा हूं जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मेरा ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मैं अपना 100 फीसदी नहीं देता।" कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा रहे आईपीएल में प्रशंसक नहीं हैं। छेत्री ने कहा, "एक प्रशंसक के तौर पर, जब मुझे यह खबर मिली कि मैं स्टेडियम में मैच नहीं देख सकता तो मुझे बुरा लगा। खेल पूरी तरह से प्रशंसकों से जुड़ा है। मैंने महसूस किया कि लाइव स्पोर्टस आपको काफी खुशी देता है।" उन्होंने कहा, "जब आपको लाइव स्पोर्टस देखने का मौका मिलता है तो जीवन में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मैं यह बात पूरे दिल से कह रहा हूं। एक प्रशंसक के तौर पर आपको धैर्य रखना होगा।"

 

Tags: Sports News , Sunil Chhetri , Cristiano Ronaldo , Virat Kohli , Dubai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD