Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डांसर के ईमेज से दूर जाने की कोशिश नहीं कर रहा : राघव जुयाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Oct 2020

Last updated on: Oct 15, 2020, 00:00 IST

अभिनेता-डांसर और टीवी होस्ट राघव जुयाल का कहना है कि वह सोच समझकर अपनी डांसर वाली छवि से दूर नहीं जा रहे हैं। राघव ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह वेब सीरीज 'अभय 2' में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साल 2003 में डांस बेस्ड शो डांस इंडिया डांस 3 पर अपनी परफॉर्मेंस के चलते मशहूर हुए राघव कई ऐसी फिल्मों में भी नजर आए, जिनका कॉन्सेप्ट डांस रहा है जैसे कि 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी।' डांसिंग से लेकर अब एक्टिंग, क्या राघव अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं? इस पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, "ऐसा नहीं है। मैं एक परफॉर्मर हूं। किशोर कुमार भी गाते थे और एक्टिंग भी करते थे। डांस में आप अपनी बॉडी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और भावनाओं को चेहरे के भावों से व्यक्त करते हैं। अभिनय में आप भावनाओं से खेलते हैं, डांस के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ये दोनों एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं क्योंकि दोनों ही चीजों में आपको भावनाओं के साथ खेलना पड़ता है।" अभिनय में उनका कैसे आना हुआ? राघव ने इसके जवाब में कहा, "किसी एक समय में कुछ भावों को जाग्रत करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे सीखने के लिए मैंने तीन साल तक ट्रेनिंग ली है क्योंकि मुझे अपने भाव पसंद ही नहीं आ रहे थे और फिल्म नवाबजादे (2018) में मुझे अपना काम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इन सबके मद्देनजर मेरे दिमाग में एकाएक कुछ आया और मैंने डांसिंग में अपना अधिक प्रयास डाला और इसके लिए मैंने हर रोज 13-13 घंटे तक प्रैक्टिस किया।" राघव ने आगे बताया, "मैंने महसूस किया कि मुझे अभिनय में भी प्रशिक्षण की जरूरत है इसलिए मैंने इस पर भी ट्रेनिंग लेना शुरू किया और ऑडिशंस दिए और फिर सारी चीजें हुईं।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Raghav Juyal , TV host Raghav Juyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD