Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रवि किशन चाहते भोजपुरी सिनेमा के लिए अलग सेंसर बोर्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 14 Oct 2020

Last updated on: Oct 14, 2020, 00:00 IST

अभिनेता से नेता बने गोरखपुर से सांसद रवि किशन अब संसद में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता का मुद्दा उठाएंगे और भोजपुरी फिल्मों के लिए एक अलग सेंसर बोर्ड गठित करने की मांग करेंगे। सांसद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "भोजपुरी भाषा 1,000 साल पुरानी है, कुछ लोग भोजपुरी गाने में अश्लीलता मिलाकर इसकी इमेज खराब कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ सख्त कानून की मांग करता हूं और साथ ही प्रदेश में फिल्मों के अलग सेंसर बोर्ड, खासतौर से भोजपुरी भाषा के लिए बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा।" उन्होंने कहा कि गोरखपुर जल्द ही फिल्म शूटिंग का हब बनेगा। उन्होंने कहा, "स्विट्जरलैंड को कोई भी नहीं जानता था, यश चोपड़ा की फिल्मों के माध्यम से लोगों को इसके बारे में पता चला।" रवि किशन ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोरखपुर जल्द ही फिल्म शूटिंग का केंद्र बनेगा, यह वह सपना है जिसे मुख्यमंत्री और मैंने देखा है। इसे साकार होते देख बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, "मैंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से विश्वविद्यालय में एक्टिंग एंड फिल्म मेकिंग कोर्स की स्थापना को लेकर बातचीत की है।"

 

Tags: Bhojpuri , Ravi Kishan , Bhojpuri films , Censor Board for Bhojpuri films , Entertainment , Bhojpuri Cinema , Gorakhpur , Bhojpuri language

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD