Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सैम कुरैन हमारे लिए एक संपूर्ण क्रिकेटर : महेंद्र सिंह धोनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 13 Oct 2020

Last updated on: Oct 13, 2020, 00:00 IST

आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आलराउंडर सैम कुरैन की तारीफ की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया। सैम ने बल्लेबाजी में 21 गेंदों पर 31 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया और तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाए। धोनी ने मैच के बाद कहा, "वह एक संपूर्ण क्रिकेटर हैं। आपको एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर चाहिए होता है। वह गेंद को अच्छी तरह हिट करते हैं, वह बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं, स्पिनर्स को भी अच्छा खेल सकते हैं।" उन्होंने कहा, "वह आपको तेज 15 से 40 रन दे सकते हैं। अगर आपको लय हासिल करनी हो तो आप करन को ऊपर बल्लेबाजी करने भेज सकते हैं और वह ऐसा करना भी चाहते हैं। इसके साथ ही वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं तो हमेशा से फायदे की बात होती है। बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ का गेंदबाज हमेशा परेशानी देने वाला होता।" कर्ण शर्मा से गेंदबाजी के बारे में धोनी ने कहा, "जैसे-जैसे टूर्नमेंट आगे बढ़ेगा वह डेथ ओवर्स फेंकने को लेकर अधिक सहज हो जाएंगे। इसी वजह से हमने सैम से डेथ ओवर्स में बोलिंग नहीं करवाई और शार्दूल व ब्रावो ने ही पारी के अंत में गेंदबाजी की।" चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को आठ विकेट पर 147 रनों पर रोक दिया। धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि आखिरकार आपको दो अंक मिले हैं और यह मायने रखता है। टी 20 में कुछ मैच आपके पक्ष में नहीं आते हैं और उसी समय कभी-कभी आप जीत हासिल नहीं करते हैं। लेकिन आज हमने अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी से भी। यह संभवत: एक अच्छा मैच था और आखिर में हम एक या दो ओवर में बेहतर हो सकते थे, लेकिन यह बहुत अच्छा मैच था।"

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2020 , Dubai , Dubai International Cricket Stadium , Chennai Super Kings , CSK , SunRisers Hyderabad , SRH , Sam Curran , Shane Watson , Ambati Rayudu , Kane Willaimson , Kane Willaimson , #WhistlePodu , #Yellove , #WhistleFromHome , #SRHvCSK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD